- रामसर थाना क्षेत्र के मेकरनवाला गांव में युवक की पीटकर हत्या का मामला- तीसरे दिन दो आरोपी गिरफ्तार, सात हिरासत में, जांच जारी
- रामसर थाना क्षेत्र के मेकरनवाला गांव में युवक की पीटकर हत्या का मामला- तीसरे दिन दो आरोपी गिरफ्तार, सात हिरासत में, जांच जारी
बाड़मेर. रामसर थाना क्षेत्र के मेकरनवाला गांव में युवक को लाठियों से पीटने के बाद गला घोंट हत्या करने के मामले में तीसरे दिन सोमवार को बाड़मेर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। मामला हत्या का होने के कारण पुलिस हर पहलू पर जांच के बाद आगे बढ़ रही है।
चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्रकुमार ने बताया कि खेताराम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पठाई खान पुत्र भाखर खान व अनवर खान पुत्र सालेमोहम्मद निवासी मेकरनवाला को पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं सात जने संदेह पर हिरासत में हैं।
उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि खेताराम का एक युवती से करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी हो गई। लेकिन उसने शादी के बाद भी उससे संबंध बनाए रखे। इसके नाराज रिश्तेदारों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
कॉल डिटेल मंगवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल कॉल की डिटेल मंगवाई है। इसके बाद मामले की कुछ और परतें खुलने की संभावना है।
और इधर...
उप रजिस्ट्रार के आदेश भी नहीं माने
बाड़मेर . लूखू ग्राम सेवा सहकारी में बिना योग्यता के चयनित व्यवस्थापक को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण राजूराम ने बताया कि इससे पहले ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत पर गत 25 अप्रेल को उप रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।