बाड़मेर

मैक्सिको में गूंजा झिरमिर बरसे मेह…

-15 दिवसीय मैक्सिको यात्रा के बाद वतन लौटे समंदर- मैक्सिको में 'फेस्टिवल इंटरनेशनल सेरवांटिनो 2018Ó में बिखेरे राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग

2 min read
Music in Gunja Barmer in Mexico
Music in Gunja Barmer in Mexico

शिव. उपखंड क्षेत्र के झांपली कला गांव के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार समंदर खान मंगणिहार अपने दल के साथ बुधवार सुबह नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

जहां उनका स्वागत किया गया। गौरतलब हैं कि समंदर अपने दल के साथ गत 14 से 28 अक्टूबर तक 15 दिवसीय मैक्सिको सिटी की यात्रा पर थे। वहां भारतीय संास्कृतिक संबध परिषद नई दिल्ली व मैक्सिको सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से हुए 'फेस्टिवल इंटरनेशनल सेरवांटिनो 2018Ó में प्रस्तुतियां दी।

उन्होंने मैक्सिकली, प्यूएरटो पैनास्को, एटिजापान डी जरागोजा, पापजकुआरो, सलामानका, गुआनाजुआटो, मैरीडा, कैंपजे, ओरीजाबा सहित कई क्षेत्रों में राजस्थानी लोक कला का रंग बिखेरा। उन्होंने बताया कि वहां झिरमिर बरसे मेह..., दमा दम मस्त कलंदर..., केसरिया बालम पधारो म्हारे देश... व आवड़ माता की चिरजां डूंगरियो रळियावणो.. पर कत्थक व भवाई नृत्य पर वहां के बाशिंदों ने लुत्फ उठाया।

बकौल समंदर खान 1970 से जारी इस समारोह में इस बार 31 देशों के 3518 लोककलाकार शिरकत हुए। जिसमें से उनका 15 सदस्यीय दल भी शामिल हुआ। उन्होंने बताया कि इस दल में उनके अलावा जयपुर कत्थक घराने से ताल्लुक रखने वाली व संप्रवाही फांउडेशन की अनुराग वर्मा, खड़ताल वादक साकर खान व साहिल जीणावत, ढोलकवादक निहालखान, लतीफ खान, गायन व हार्मोनियम वादक स्वरूपखान, चींपवादक हनीफ खान, मोरचंगवादक मंजूरखान, सारंगीवादक सिकंदरखान लंगा, कमायचावादक मिश्रीखान, भवाई नृत्यांगना डिंपल अठवाल उदयपुर सहित 15 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।

समंदर अपनी गायकी व खड़ताल वादन के लिए रूस, पेरिस, जर्मनी, लंदन, मॉस्को, हॉलेंड, इंडोनेशिया व मलेशिया सहित दर्जनों देशों में अपनी कला की धाक जमा चुके हैं। समंदर ने बताया कि उन्होंने गायकी व खड़ताल वादन अपने पिता उस्ताद स्व. सद्दीक खान से सीखी।

ये भी पढ़े...

प्रतियोगिता का समापन 7 को

सेड़वा . निकटवर्ती सदराम की बेरी में चल रही जंभेश्वर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहले मैच में गुल्ले की बेरी ने जीत हासिल की। वहीं उसके बाद सोनड़ी, शोभाला दर्शान, सदराम की बेरी, गणेश क्लब लच्छिया व कातरला ने विजय हासिल की। आयोजक रमेश ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 45 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें कई राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। हर मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। क्रिकेट कप का समापन 07 नवंबर को होगा।

Published on:
03 Nov 2018 11:01 am