बाड़मेर

इन्द्रराजा की मेहरबानी पर टिका थार में पौधरोपण का लक्ष्य

756 हेक्टेयर में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, अब तक लगाए करीब 8 हजार - बारिश बंद होने से वन विभाग की मुश्किलें बढ़ी
2 min read
इन्द्रराजा की मेहरबानी पर टिका थार में पौधरोपण का लक्ष्य
इन्द्रराजा की मेहरबानी पर टिका थार में पौधरोपण का लक्ष्य

बालोतरा.
मानसून थमने से जिले में वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कमजोर बारिश पर विभाग विभाग को पौधरोपण कार्य रोकना पड़ा है। वहीं, वर्षा मेंं देरी पर लगाए पौधों के जलने की चिंता सताए जा रही है। विभाग इन्द्रदेव पर मेहरबानी की प्रार्थना कर रहा है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से प्रति वर्ष प्रदेश भर में पौधरोपण किया जाता है। मानसून होने पर विभाग पौधरोपण करता है, लेकिन इस वर्ष जिले में कमजोर बारिश ने उसकी मुश्किलें बढ़ गई है। केम्पा, जलवायु परिवर्तन, मरू प्रसार रोकथाम व मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना में इस वर्ष जिले में 756 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाना प्रस्तावित है। केम्पा योजना में 431.16 हेक्टेयर,जल वायु परिवर्तन मरू प्रसार रोकथाम योजना में 325 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाना है। केम्पा योजना में प्रति हेक्टेयर 600 व वायु परिवर्तन मरू प्रसार रोकथाम योजना में प्रति हेक्टेयर 500-700 पौधे लगाए जाने हैं। खेजड़ी, नीम, सरेस, रोयड़ा, झाल, कुमट आदि के लगाए जाने वाले पौधे तैयार है। सप्ताह पूर्व हुई वर्षा पर वन विभाग ने पौधरोपण शुरू किया, लेकिन बारिश थमने के साथ कार्य रोक दिया। क्योंकि बारिश के अभाव में लगाए पौधों के जलने की संभावना अधिक है। जिले में इस वर्ष 3 लाख पौधे लगाए जाने प्रस्तावित है, लेकिन विभाग अब तक नाममात्र 5 से 8 हजार ही पौधे लगा पाया है।

अब बारिश का इंतजार- मौसम में परिवर्तन के साथ कम बारिश होने से पौधरोपण कार्यक्रम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वन विभाग मानसून का इंतजार कर रहा है। अब तक मानसून सक्रिय नहीं होने से जिले में अनियमित बरसात हुई है, जिसका असर पौधरोपण कार्यक्रम पर नजर आ रहा है।

वर्षा बंद होने पर रोका काम- जिले में विभिन्न योजनाओं में 756 हेक्टेयर में 3 लाख पौधे लगाए जाने हैं। जिले में हुई बारिश पर करीब 8 हजार पौधे लगाए हैं। वर्षा बंद होने पर आगे का कार्य रोक लिया गया है। जिले में अच्छी वर्षा होने पर प्राथमिकता से पौधरोपण किया जाएगा। - विक्रम केशरी प्रधान, उप वन संरक्षक बाड़मेर

Published on:
04 Jul 2018 12:04 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक