बाड़मेर

‘इनको खुद पर भरोसा नहीं इसलिए कांग्रेस के लोगों को…’ सचिन पायलट का BJP पर तंज

Congress Nomination Rally Barmer-Jaisalmer : बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन रैली में शामिल होने बाड़मेर आए पायलट ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते कहा कि भाजपा को खुद पर इतना ही विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। खासकर कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 9:52 AM IST
sachin_pilot.jpg

बाड़मेर : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, जो नहीं करना चाहिए। पायलट ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है। पेपर लीक गंभीर मुद्दा है, इसकी जड़ तक पहुंचकर बड़े लोगों को एक्सपोज करने का मैं स्वागत करता रहा हूं।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन रैली में शामिल होने बाड़मेर आए पायलट ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते कहा कि भाजपा को खुद पर इतना ही विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। खासकर कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें खुद पर ही विश्वास नहीं है। प्रचार और दावे कोई कर सकता है, जमीनी हकीकत अलग होती है। राज्य में लोग लगातार कांग्रेस से जुडकऱ विश्वास जता रहे हैं।


पायलट ने कहा कि भारत की सभी तरह की एंजेसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। केंद्र के खिलाफ बोलने वाले को कुचलने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह भी हो रहा है जो खेमा बदल लेता है वो इनके लिए सबसे बड़ा ईमानदार हो जाता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर कहा कि बड़ा अशोभनीय है, जब आचार संहिता लगी हुई है और इस तरह की धमकी देना कैसे सही हो सकता है। इस बार लोग व्यक्ति को नहीं पार्टी को देखकर ही वोट देंगे। आज का युवा रोजगार चाहता है, किसान उज्जवल भविष्य की ओर देखता है। बीजेपी ने पिछले दस सालों में क्या किया है ? उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बाड़मेर में कोई चुनौती नहीं है। राज्य की 25 सीटों पर अधिकांश में कांग्रेस मजबूत है और उन्होंने जीत का दावा किया।

Published on: