8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 April 2024 : सिर्फ एक क्लिक से रहें अपडेट, जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Top and Latest News : सिर्फ एक क्लिक में यहां पढ़ें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 4 Apr 2024, 9:03 AM IST

4 April 2024 Rajasthan National Top and Latest News

[MORE_ADVERTISE1]

सुविचार
त्याग वहीं करें जहां उसकी कदर हो.. क्योंकि कहते हैं कि दोपहर में दिया जलाने से अंधकार नहीं दीये का वजूद खत्म होता है

आज क्या ख़ास?

- लोकसभा चुनाव के दूसरा चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, जालोर-सिरोही से कांग्रेस के वैभव गहलोत, और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, तो बाड़मेर-जैसलमेर से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी भरेंगे पर्चा

- लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुंआधार प्रचार अभियान, आज बिहार के जमुई और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे वोट अपील

- भाजपा घोषणा पत्र कमिटी की बैठक आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में, इधर कल जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

- यूपी में समाजवादी पार्टी नेता इरफान सोलंकी से जुड़े आगजनी केस में आज फैसला सुना सकता है MP-MLA कोर्ट

- एनटीए की ओर से जेईई-मेंस के दूसरे सेशन की परीक्षाएं आज से, 11 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, 12 अप्रेल तक कुल 11 पारियों में होगी परीक्षा

काम की खबरें

- राजस्थान में पेपर लीक प्रकरणों पर एक्शन में SOG, थर्ड ग्रेड टीचर को किया गिरफ्तार, डमी कैंडिडेट बनकर 20 से अधिक दी थी परीक्षाएं

- आयकर दाताओं की संख्या के आधार पर देश में चौथे पायदान पर पहुंचा राजस्थान, देश में भी बढ़ रहे आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या, पिछले 5 साल में करीब 85 फीसदी आयकर दाताओं की हुई वृद्धि

- वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना, विश्व बैंक ने जताया है अनुमान

- दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी और रिमांड से जुड़े आदेशों को दी गई है चुनौती

- दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का दावा, 'जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का तेज़ी से घट रहा वजन- शुगर की भी बीमारी', इधर जेल प्रशासन ने नकारे तमाम दावे

- 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से छूटे आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी ज़मानत, जांच अधिकारी को लोकेशन शेयर करने, दिल्ली-एनसीआर छोड़ने पर सूचित करने, पासपोर्ट जमा कराने और शराब नीति केस पर बयानबाजी नहीं करने के आदेश

- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी 7 अप्रैल को देशभर में रखेगी सामूहिक उपवास, दिल्ली के जंतर-मंतर में एकजुट होंगे आप सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता

- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में ‘घर-घर गारंटी’ अभियान की शुरुआत की

- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने यूपी की दो सीटों पर जारी की सूची, मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने उतारा मुकेश डांगर को, तो सीतापुर से राकेश राठौड़ को दिया टिकट

- महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम का पार्टी से निष्कासन, स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटाया नाम, टिकट नहीं मिलने से नाराज थे निरुपम

- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को गले का कैंसर- नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीमारी के बारे दी जानकारी

- अमेठी की वोटर बनी केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी, गौरीगंज तहसील में आवास बनवाने के बाद बना वोटर कार्ड, वे इस लोकसभा सीट से तीसरी बार हैं भाजपा प्रत्याशी

- यूपी के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम की कस्टडी से फरार हुए सोना तस्करों पर FIR दर्ज

- राजस्थान में दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कुछ ज़िलों में तीन डिग्री तक गिरा दिन का तापमान, कई जगहों पर आंधी के साथ हुई बारिश

- आइपीएल क्रिकेट में कोलकाता ने दिल्ली को 106 रन से दी करारी शिकस्त, सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रन की खेली आतिशी पारी, केकेआर ने बनाया था 272 रन का विशाल स्कोर