बाड़मेर

10 दिन बाद भी नहीं खुला पुजारी की हत्या का राज? जानिए पूरी खबर

- सिणधरी थाना क्षेत्र के बामणी गांव में हुई थी वारदात, विशेष टीम नहीं ढूंढ पाई पुजारी के हत्यारे  
2 min read
Aug 05, 2018
Not open murder case in barmer
Not open murder case in barmer

बाड़मेर. सिणधरी थाना क्षेत्र में बामणी गांव स्थित मुंजियों की प्याऊ स्थित रामदेव मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में दस दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस राज नहीं खोल पाई है। ऐसे में स्थानीय लोगों में संशय बना हुआ है। पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर पहेली बन गया है। पुलिस के संदिग्ध व कॉल डिटेल जुटाने के बावजूद ब्लाइंड मर्डर का राज नहीं खुल पाया है।

रामदेव मंदिर में 25 वर्षो से पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी हरिराम पुत्र पेमाराम कलबी की हत्या गत 25 जुलाई की रात को अज्ञात लोगों ने संभवत: लूट के इरादे से हत्या कर दी। पुजारी के शव में हाथ से सोने का कड़ा, मुर्की, रुद्राक्ष की सोने की माला और अंगूठियां गायब थीं। कमरों के ताले भी टूटे हुए थे।

जांच में जुटी विशेष टीम
एएसपी कैलाशदान रतनु की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने सीडीआर, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों व अब तक पड़ताल में समीक्षा की है हालांकि हत्या के मामले में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मामले की पड़ताल में साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।

यह मामले भी बने अबूझ पहेली
चौहटन थाना क्षेत्र में एटीएम उखाड़ ले जाना, गांधी चौक स्थित बीओबी बैंक में दिन दहाड़े लाखों रुपए चोरी की वारदात व मालगोदाम रोड पर स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदाहड़े चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में टीमों का गठन कर जांच शुरू की। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाए हैं।

- जांच पड़ताल में लगे हैं
ब्लाइंड मर्डर है। मामले की जांच पड़ताल में अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। लगातार प्रयास किए जा रहे है। - प्यारेलाल, पुलिस उप अधीक्षक गुड़ामालानी

ग्रामीणों ने जताया रोष
सिणधरी. मुजियों की प्याऊ बामणी स्थित रामदेव मंदिर के पुजारी हरिराम की हत्या के 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। इसको लेकर शनिवार को कई लोगों ने बैठक कर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप हत्या का खुलासा करवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर दर्जनों गांवों के लोग व साधु-संत उपस्थित रहे। पुलिस की ओर से 7 दिन में खुलासा करने के आश्वासन पर पुजारी को समाधि दी गई थी।

Published on:
05 Aug 2018 11:40 am
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान