बाड़मेर

मार्च में जिले को ओडीएफ करवाने का लक्ष्य प्रशासन के लिए बना चुनौती,आखिर ऐसा क्यों?जानिए पूरी खबर

-सरपंच व ग्रामसेवकों का मांगों को लेकर चल रहा विरोध-ग्रामसभाओं का बहिष्कार, स्वच्छ भारत मिशन के लिए नहीं कर रहे काम

2 min read
Mar 17, 2018
ODF in March is to challenge the district administration

बाड़मेर. केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को मार्च माह तक ओडीएफ करवाने का लक्ष्य है। जिला कलक्टर की प्रत्येक बैठक में एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) में तेजी लाने व सभी ग्राम पंचायतों व शहर को खुले से शौच मुक्त करवाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ ग्राम सेवक व सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर पीएम आवास के साथ एसबीएम के कार्य का विरोध जता रहे हैं। सरपंच व ग्रामसेवकों के विरोध के चलते मार्च माह के शेष बचे दिनों में जिले को संपूर्ण ओडीएफ करवाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

ग्राम सेवकों का विरोध जारी

ये भी पढ़ें

मेदांता अस्पताल की एयरएंबुलेंस का क्रैश, पायलट की मौत, सुषमा स्वराज ने जानकारी दी

पूर्व में सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद भी ग्राम सेवकों की मांगे नहीं मानने के कारण राज्यभर में ग्राम सेवक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की महत्ती योजना प्रभावित होने की आशंका है। संघ ने ग्राम सभाओं के बहिष्कार की चेतावनी दते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

पीएम आवास आवेदन भी अटके

वर्ष 2011 में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को जोडऩे के लिए सरकार ने ग्राम वासियों से आवेदन लिए। आवेदन में योग्य परिवारों का चयन ग्राम सभाओं के माध्यम से करना है। जबकि सरपंच व ग्राम सेवकों के विरोध के चलते ग्राम सभाएं भी आयोजित नहीं हो रही हैं। ऐसे में आवेदन भी अधरझूल में हैं। सरपंच व ग्रामसेवकों के विरोध के चलते मार्च माह के शेष बचे दिनों में जिले को संपूर्ण ओडीएफ करवाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

जताया है विरोध

ग्रामसेवक संघ की मांगे नहीं मानने के कारण पीएम आवास व एसबीएम का विरोध किया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से हमारा आंदोलन चल रहा है।
मूलाराम पूनिया, जिलाध्यक्ष ग्रामसेवक संघ बाड़मेर

ये भी पढ़ें

PALI : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 बालिकाओं का करेंगे पूजन
Published on:
17 Mar 2018 10:55 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि