बाड़मेर

पचपदरा कांग्रेस संकल्प रैली की तैयारियां जोरों पर

पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव-गांव घूम बांट रहे पीले चावल

2 min read
पचपदरा कांग्रेस संकल्प रैली की तैयारियां जोरों पर


-

ये भी पढ़ें

मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें

बालोतरा.

पचपदरा में 5 सितम्बर को कांग्रेस की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय संकल्प रैली को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूर्व जनप्रनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों को पीले चावल बांट आमंत्रित कर रहे हैं।
सभा स्थल गुलाब सर्किल के समीप तीन डोम लगाए जा रहे हैं। करीब एक लाख लोगों के इसमें शामिल होने का दावा कांग्रेस कर रही है। एेसे में स्थानीय कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली सहित पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम नगर के पुराना बस स्टैण्ड सहित कई वार्डों में नगरवासियों को पीले चावल बांट उनसे पचपदरा कांग्रेस संकल्प रैली में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। पार्षद नरसिंग प्रजापत, जीतमल सुथार, कुंपाराम पंवार,बाबू लाल माली, कासम खान नेे भी पीले चावल बांटे।
समदड़ी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महंत निर्मल दास , कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष माधु सिंह सिलोर, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज, सचिव दिलीप राव आदि ने जेठंतरी, सिलोर, समदड़ी, भलरों का बाड़ा, रानी देशीपुरा आदि गांवों में संकल्प रैली का प्रचार-प्रसार किया। पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी, मोतीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव बगदाराम चौधरी लालिया, दुर्गाराम करड़, राकेश गोदारा ने दंताला अर्जियाना, भाखड़ा बेल्ट में ग्रामीणों को पीले चावल बांट पचपदरा कांग्रेस संकल्प रैली में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

पचपदरा. पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष टीलाराम ने कार्यकर्ताओं के साथ शिवनगरी, गोदावास, डोली, ग्वालनाड़ा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया।
सिवाना. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महंत निर्मलदास, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़, हीरसिंह मिठौड़ा, सहसचिव सवाईसिंह इंद्राणा, मांगीलाल, भंवरलाल देवासी, जोगाराम माली,लालराम देवासी ने लोगों को पीले चावल बांटे।

मायलावास. यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव पहाड़सिंह कुंडल, पादरू ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह पादरू ने कार्यकर्ताओं के साथ मायलावास, गोलियां, गुड़ानाल, सिणेर,धारणा, मिठोड़ा, पादरू आदि गांवों में ग्रामीणों को पीले चावल बांट पचपदरा संकल्प रैली में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस ने नाच-नाच कर राजनीति की, काम नहीं – मुख्यमंत्री राजे
Published on:
03 Sept 2018 10:58 pm
Also Read
View All