बाड़मेर

rajasthan election 2018-पचपदरा: जनता के बीच रहने वाला अनुभवी चेहरा, फिर से मिला मौका

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Pachpadra: experienced face living among the public, got chance again
Pachpadra: experienced face living among the public, got chance again

पचपदरा: जनता के बीच रहने वाला अनुभवी चेहरा, फिर से मिला मौका


बालोतरा . भाजपा ने पचपदरा से अमराराम चौधरी को टिकट दिया है। चौधरी 1980 से राजनीति में है। पचपदरा के ही समदड़ी रोड के निवासी चौधरी तीन बार मंत्री रहे हैं और पांच बार विधायक।
कांग्रेस से राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और फिर 1993 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए। तब से भाजपा लगातार उन्हें ही पचपदरा से पार्टी प्रत्याशी बना रही है। वर्तमान में राजस्व राज्यमंत्री है।
टिकट मिलते ही पहली बात
जनता और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
भा ई हमै सैंगोने मिळणे तैयारी करणी है। आप हैंगो री मेहरबोनी चाइजै, कहते हुए बाहर आए। अमराराम ने कहा कि जनता के साथ जुड़ा रहा हूं और जो भी जनसमस्याएं हैं उनको प्राथमिकता से हल करवाऊंगा। पहले के कार्यकाल में भी जनहित के कार्य हुए हैं और अब फिर जनता मौका देगी तो पचपदरा क्षेत्र के विकास के पूरे प्रयत्न करूं गा।
प्रत्याशी का 'आधारÓ
टिकट मिलने की घोषणा के वक्त विधायक अमराराम चौधरी अपने आवास पर ही थे। इस दौरान समर्थकों के बीच रहे और जश्न मनाया।
प्रोफेशन: वकालात
पहचान: सरल स्वभाव
राजनीतिक अनुभव: दलीय राजनीति में 45 साल से सक्रिय
कॅरियर का ग्राफ: 6 बार विधायक रह चुके
लाइफ स्टाइल: पेंट शर्ट
अक्सर यहां मिलते है : समदड़ी रोड बालोतरा में आवास

Published on:
12 Nov 2018 06:42 pm