6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बायतु: तीसरी बार टिकट, युवा चेहरा फिर से चुनावी मैदान में

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Baitu: Third time ticket, Young face again in electoral field

Baitu: Third time ticket, Young face again in electoral field

बायतु: तीसरी बार टिकट, युवा चेहरा फिर से चुनावी मैदान में
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बायतु. पहली सूची में कैलाश चौधरी बायतु से भाजपा के प्रत्याशी बने है। प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि के चौधरी युवा चेहरा हैं। 35 वर्षीय कैलाश चौधरी का यह तीसरा चुनाव है। बायतु विधानसभा 2008 से बनी तब से कैलाश को पार्टी ने टिकट दिया है। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार में टिकट मिलने के बाद नए समीकरण की राजनीति होगी। बालोतरा में समदड़ी रोड स्थित आवास व बायतु में टिकट मिलने की घोषणा के बाद ही समर्थकों से घिरे रहे और जश्न मनाया।
बायतु में तेल गैस क्षेत्र में स्थानीय को रोजगार एवं सांभरा पचपदरा में रिफाइनरी की पैरवी को लेकर चर्चा में रहे।
टिकट मिलते ही पहली बात
राष्ट्रवादी विचारधारा जरूरी
प्र देश और देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए यह चुनाव अहम होगा। कांग्रेसमुक्त भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार किया जाएगा। बायतु क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखूंगा। जनता के विश्वास के साथ मैदान में उतरूंगा और भरोसे पर खरा उतरूंगा।
प्रत्याशी का 'आधारÓ
प्रोफेशन: किसान
सोशल मीडिया: ट्वीटर लास्ट पोस्ट में लिखा..कृष्ण कन्हैया की जै जैकार, खुशियों की आए बहार
पहचान: दबंग और युवा चेहरा
राजनीतिक अनुभव: एक बार विधायक, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष
कॅरियर का ग्राफ: 2003 में अचानक मिला था भाजपा का टिकट
लाइफ स्टाइल: कुर्ता- पायजामा
अक्सर यहां मिलते है : समदड़ी रोड, बालोतरा स्थित आवास

ये भी पढ़े...

सोशल मीडिया पर चुनाव संबधी प्रचार पोस्ट का समय निर्धारित
बाड़मेर . विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सोशल मीडिया-एसएमएस, व्हाट्सएप आदि पर चुनाव संबंधी प्रचार पोस्ट पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्वाचन आयोग के 5 सितम्बर 2018 के निर्देश के अनुसरण में यह प्रतिबंध लागू है। उनके मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान रात्रि 10 से सुबह 6 बजे के मध्य घर-घर जाकर प्रचार करना, एसएमएस व्हाट्सएप कॉल, लाउड स्पीकरों आदि के प्रयोग के माध्यम से प्रचार संबधी क्रियाकलापों पर प्रतिबंध होगा। उन्होंने बताया कि ऐसा नागरिकों की गोपनीयता का सम्मान करने और सामान्य रूप से लोगों के सार्वजनिक जीवन में बाधा उत्पन्न नही हो, इसके लिए भी आवश्यक है।