
चौहटन से कांग्रेस प्रत्याशी
पदमाराम के पास 1 करोड़ की संपत्ति, पत्नी के पास 24 लाख
बाड़मेर . चौहटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पदमाराम मेघवाल चुनाव मैदान में है। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार मेघवाल के पास 1 करोड़ 47 हजार रुपए की कुल सम्पत्ति हैं। वहीं पत्नी के पास कुल 24 लाख 2 हजार हैं।
पदमाराम मेघवाल, 54 साल
विधानसभा क्षेत्र : चौहटन
शिक्षा : स्नातक
कुल संपत्ति : 1 करोड़ 47 हजार
पत्नी की संपत्ति : 24 लाख 2 हजार रुपए
देनदारी : 5.46 लाख रुपए
ब्यौरा 2018 2013 2008
चल सम्पत्ति 15.22 लाख 16.21 लाख 03.14 लाख
अचल सम्पत्ति 61.24 लाख 45.55 लाख -
आभूषण 19 हजार 19 हजार 15 हजार
पत्नी के आभूषण 4.02 लाख 4.02 लाख 99 हजार
वाहन 1 1 नहीं
आपराधिक केस नहीं नहीं नहीं
ये भी पढ़े...
कमी के कारण नामांकन खारिज होने का अंदेशा
कहीं कमी तो नहीं रह गई, फिर भर देते हैं नामांकन
पहली बार चुनाव मैदान में उतरने वाले ज्यादा चिंतित, दिग्गज भी नहीं पीछे, दो-तीन बार भर रहे नामांकन
बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के नामांकन में कहीं किसी तरह की कमी नहीं हो, जिसके चलते नामांकन पत्र खारिज हो जाए, इसे लेकर प्रत्याशी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। आशंका की स्थिति में दूसरी बार नामांकन करने भी पहुंच रहे हैं। इसमें नए प्रत्याशी तो हैं ही, कई दिग्गज भी आशंका के चलते दूसरी से तीसरी बार नामांकन प्रस्तुत कर रहे हैं।
नियमानुसार कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं यह भी सुविधा है कि नामांकन समय के दौरान चार बार भी पर्चा दाखिल किया जा सकता है।
इसलिए सताती है चिंता
चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपना पर्चा किसी भी सूरत में खारिज होने से बचाने के लिए सभी जानकारियां भरते हैं। लेकिन कई बार आशंका रहती है कि यह पूर्ति छूट गई है। ऐसे में फिर से नामांकन करने पहुंच जाते हैं।
नए प्रत्याशी ज्यादा चिंतित
पहली बार चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी नामांकन को लेकर ज्यादा सावचेती बरतते हैं कि कहीं जांच के दौरान खारिज नहीं हो जाए। इसके चलते कई नए उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष फिर से आवेदन प्रस्तुत किया है। नए ही नहीं पुराने दिग्गज भी फिर से आवेदन करने पहुंचे हैं।