
जयपुर। राजस्थान के रण का बिगुल बज चुका है। दोनों तरफ के प्रत्याशी भी चुन लिए गए हैं। इसी बीच कांग्रेस के एक प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे कई कार्यकर्ताओं के साथ घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने जैसे ही भारत माता की जय का नारा लगाना चाहा प्रत्याशी ने उसे रोक कर उसके कान में कुछ कहा। थोड़ी देर बाद वही कार्यकर्ता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के नारे लगाने लगा।