बाड़मेर

Drone Attack: पाक ने दूसरी बार बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस पर किया ‘नाकाम’ ड्रोन अटैक, जालिपा सैन्य छावनी को भी बनाया निशाना

Drone Attack in Barmer: शुक्रवार रात को एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत, सरहदी बाड़मेर जिले में ड्रोन अटैक किया, हाई अलर्ट घोषित।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2025, 11:32 PM IST
drone attack in barmer

Drone Attack in Rajasthan: राजस्थान की पश्चिमी सरहद पर सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बाड़मेर के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पर शुक्रवार की रात 9 बजकर 03 मिनट के करीब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। उत्तरलाई को पाकिस्तान ने दूसरी बार टारगेट किया है। दो दिन पहले टारगेट ड्रोन को पाक की सरहद में ही ध्वस्त कर दिया गया था। इस बार भी हमले को नाकाम कर दिया गया है।

धमाकों की सुनाई दी आवाज

बता दें कि यह जगह सामरिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में पहले से ही यहां सुरक्षा को लेकर पूर्ण सावचेती बरती हुई है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे के बाद अचानक उत्तरलाई के पास में तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आसमान में ड्रोन नजर आए। इसके बाद में धमाकों की तीन गूंज भी सुनाई दी। सूत्रों के अनुसार आसमान में कई ड्रोन नजर आए हैं, जिन्हें नाकाम कर दिया गया है। इससे प्रशासन भी रेड अलर्ट मोड में अति सक्रिय हो गया।

बजाया गया सायरन

हालांकि रेड अलर्ट और ब्लैकआउट होने से पहले से ही लोग घरों में थे और अंधेरा छाया हुआ था। इस दौरान सायरन की आवाज कई बार सुनाई दी। इधर, आसमान में रोशनी भी कई देर तक देखी गई है। करीब एक घंटा तक आसमान में ड्रोन नजर आए। इधर रात 9.30 के बाद जालिपा सैन्य छावनी के निकट भी 'नाकाम' ड्रोन अटैक हुआ।

यह वीडियो भी देखें

कलक्टर ने लिखा

कलक्टर टीना डाबी ने 9 बजकर 09 मिनट पर रेड अलर्ट में घरों में रहने की चेतावनी दी। वहीं 9 बजकर 47 मिनट पर फिर कलक्टर ने लिखा कि पूरी तरह से ब्लैकआउट है। जो जहां है वहीं पर रहें। कोई मूव न करें। आपको बता दें कि शुक्रवार रात को जैसलमेर में ड्रोन अटैक की सूचना है।

Updated on:
9 May 2025, 11:32 PM IST
Published on: