24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के पोकरण में लगातार दूसरी रात सुनाई दी धमाकों की आवाज , नजर आई लाल रोशनी, हाई अलर्ट

राजस्थान के पोकरण के आसमान में शुक्रवार रात को लाल रंग की रोशनी और तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 9 May 2025, 10:26 PM IST

drone attack from Pakistan in Pokhran

जैसलमेर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजा विवाद अब अपने चरम पर है। इस बीच राजस्थान के पोकरण से बड़ी खबर सामने आ रही है। पोकरण कस्बे में शुक्रवार को लगातार दूसरी रात भी आसमान में लाल रंग की रोशनी व धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे कस्बेवासी सहम गए। वहीं प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक किया गया है या फिर सेना की ओर से पूर्वाभ्यास हो रहा है। वैसे ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जैसे ही पोकरण में धमाकों की आवाज सुनाई दी जोधपुर में 12:00 बजे किया जाने वाला ब्लैकआउट 9:00 बजे ही कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को भारतीय सेना लगातार माकूल जवाब दे रही है। गौरतलब है कि सरहदी जिले के पोकरण में गुरुवार रात भी करीब साढ़े नौ बजे आसमान में लाल रंग की रोशनी नजर आई थी और उसके बाद तेज धमाके भी हुए। धमाकों की आवाज से कस्बेवासी सहम गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आसमान में अचानक लाल रंग की रोशनी देखी गई थी।

4 बजे बाजार हो गए बंद, पुलिस रही तैनात

पोकरण में प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार बंद करवा दिए गए। जिससे मुख्य मार्गों व बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे विवाद के चलते सरहदी जिलों में प्रशासन की ओर से आमजन को हिदायत दी जा रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4 बजे बाजार बंद करने और 6 बजे बाद अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर कलेक्टर का नया आदेश, लिए कई सख्त फैसले; जानें क्या-क्या लगी रोक?

सरहदी जिले के परमाणु नगरी पोकरण में प्रशासन, पुलिस व नगरपालिका की ओर से मुनादी करवाई गई। 4 बजे दुकानदारों व व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। 5 बजे बाद कस्बे के मुख्य चौराहे, मुख्य मार्गों, बाजारों में सन्नाटा पसर गया। 6 बजे बाद ब्लैक आउट की घोषणा के चलते लोगों ने घरों में लाइटें बंद कर दी। जिससे अंधेरा पसर गया।