
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.017634; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;zeissColor: bright;
स्वर्णनगरी सहित जिले भर के मौसम में गर्मी की तेज रफ्तार पर फिलहाल हल्का-सा ब्रेक लगा है। धूप की तल्खी में जहां कमी आई है, वहीं रात में शीतलता में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 35.2 व 20.3 डिग्री रहा था।
इस तरह से रात के पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है। कुछ दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था, उसमें कमी आने के बावजूद लोग दोपहर में सडक़ पर निकलने के समय धूप से बचाव के उपाय करने पर जोर दे रेह हैं। शाम से लेकर रात के गहराने पर शीतलता के आने से मौसम खुशगवार हो गया। आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जैसलमेर में हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार बन रहे हैं। साथ ही अधिकतम तापमान गिर कर 30 से 32 डिग्री के आसपास आ जाएगा।
Published on:
16 Mar 2026 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
