पैंथर का हमला , एक व्यक्ति घायल
धोरीमन्ना. क्षेत्र के नवातला गांव में पैंथर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना धोरीमन्ना वन विभाग रेंज में दी।
एक सप्ताह से चल रहा था पैंथर को पकडऩे का प्रयास
पैंथर को ट्रेकूलाइजर करने के लिए जोधपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। टीम द्वरा पैंथर को पकडऩे के लिए पिछले एक सप्ताह से ऑपरेशन चल रहा था। लेकिन इस दौरान पैंथर हाथ नहीं लगा। इस बीच एक सप्ताह बाद पैंथर ने यह हमला किया है। पैंथर मंगलवार देर रात सांचोर,चितलवाना सरहद से धोरीमन्ना की तरफ आया था। इसके बाद पैंथर ने नवातला गांव में एक व्यक्ति पर हमला किया। हमले में व्यक्ति को काफी चोटें आई है। इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
रेस्क्यू टीम पहुंची
इस घटना के बाद विश्नोई टाईगर फोर्स के जिला प्रभारी भंवरलाल विश्नोई ने घटना की सचना क्षेत्रीय वन अधिकारी को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से पैंथर को पकडऩे के लिए वनविभाग की टीम ने ऑपरेशन चला रखा है। पैंथर को ट्रेकूलाइजर करने के लिए जोधपुर से रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है।
पहले भी हो चुके है पैंथर के हमले
जंगलों से निकलकर पैंथर अब रेगिस्तान की तरफ भी आने लगे है। इससे पहले भी जिले के कुछ क्षेत्रो में पैंथर के हमले की घटनाएं सामने आई थी। फ़िलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। पैंथर को पकड़ने के लिए एक सप्ताह से वन विभाग टीम ने ऑपरेशन चला रखा है। अभी तक पेंथर वन विभाग के हाथ नहीं लगा है। धोरीमन्ना क्षेत्र के के नवातला गाँव में पेंथर के हमले से युवक की पीठ पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद सुचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वही घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया गया।