हालो धीरे-धीरे अम्बे मां, चालो होळे-होळे - गरबों की धूम, डांडियों की खनक
बालोतरा. बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे में पहाडि़यों के बीच बसा है ललेची माता का मंदिर। इस मंंदिर में हर साल गरबा होता है, जिसे देखने समदड़ी व आसपास के गांवों से हुजूम उमड़ता है। पहाड़ी पर जहां तक नजर जाती है, वहां तक लोग ही लोग नजर आते हैं। खास बात यह है कि समदड़ी क्षेत्र के प्रवासी भी खास तौर पर गरबा देखने समदड़ी आते हैं। एेसे में यहां नौ दिन तक मेले जैसा माहौल रहता है।
शहर,क्षेत्र में गरबा आयोजन की धूम मची हुई है। रात आठ बजे आरती उतारने के बाद नृत्य प्रारंभ होता है। गुजराती वेशभूषा पहने नृतक गरबा गीतों पर नृत्य करते हैं। रात 11 बजे तक चलने वाले आयोजन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे इन दिनों चहल- पहल व रौनक बढ़ गई है।
समदड़ी ञ्च पत्रिका. ललिता पंचमी को ललेची माता मंदिर में गरबा देखने के लिए क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा । गुजराती वेशभूषा पहने नृतकों ने यहां बजते गुजराती भजनों समूह में नृत्य किया। हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक नृत्य देखने का आनंद उठाया। अलख दरबार झूंपा मठ में गादीपति मृत्युजंयपुरी के सान्निध्य में स्थापित दुर्गामाता प्रतिमा की नित्य पूजा-अर्चना की जा रही है। जागरण में स्थानीय भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देते हंै। कस्बे के जीनगरों का वास दौवल माता मंदिर में ओमप्रकाश व मदनलाल जीनगर के सान्निध्य में नवरात्र मनाया जा रहा है। विरदाणियों की ढाणी में आयोजित गरबा कार्यक्रम में राजस्व मन्त्री अमराराम चौधरी, प्रधान हरिसिंह उमरलाई ने भाग लिया। रानीदेशीपुरा, करमावास आदि गांवों में आयोजित गरबों में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हंै।
गो सेवा करें, नशे से रहे दूर
बालोतरा. लालाणा सड़लानाडा स्थित सुभद्रा माता व मामाजी मंदिर में नवरात्र दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रविवार को मंदिर पर महंत भुवनेश्वरपुरी के सान्निध्य में प्रेमसभा का आयोजन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं से गो सेवा व रक्षा करने, पर्यावरण रक्षा के लिए पौधे लगाने, नशा नहीं करने की बात कही। इस अवसर पर कोटवाल गणेशाराम देवासी ,मेहराराम काग, गिरीवरगिरी, जोगेन्द्रभारती, नारायणपुरी गोस्वामी, सवाईसिंह भाटी मौजूद थे। पूर्व रात्रि में आयोजित जागरण में धनपुरी गोस्वामी, श्रवणदास वैष्णव, भैराराम सैन, हड़मानराम काग, चुतराराम कांदली ने भजनों की प्रस्तुति दी।