बाड़मेर

पचपदरा में रिफाइनरी, प्रदेश व क्षेत्र के लिए गर्व की बात

- मंत्री, सांसद, विधायकों की बैठक ली

2 min read
बालोतरा. नगर के सीईटीपी सभागार में सोमवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की मौजूदगी में पचपदरा रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई

बालोतरा.
नगर के सीईटीपी सभागार में सोमवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की मौजूदगी में पचपदरा रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। इसमें मंत्रियों, सांसद, विधायकों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

चन्द्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि पचपदरा में देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी लगेगी। प्रदेश व क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएं। अधिकाधिक लोगों से सम्पर्क व उन्हें आमंत्रित करें। कार्यकर्ता जन-जन तक16 जनवरी को पचपदरा चलो का नारा दें। प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, जिला प्रभारी महेन्द्रसिंह राठौड़, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, बालोतरा प्रधान चैनाराम भील, जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, नगर महामंत्री भरत मोदी, गणपत बांठिया, नेमीचंद माली, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री कैलाश कोटडिय़ा व नगर बालोतरा अध्यक्ष पी राजेश जैन ने आभार ज्ञापित किया।
11- बालोतरा.सीईटीपी ट्रस्ट भवन में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

जिम्मेदारियां सौंपी

बालोतरा. शहर के आवड़ माता मंदिर में भाजपा शहर मण्डल की बैठक उपाध्यक्ष तिलोक माली की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिफाइनरी कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सांैपी गई। वार्ड अध्यक्ष प्रवीण चारण, हिम्मतसिंह भाटी, मगदास संत, विनोदपुरी गोस्वामी आदि ने शहर में पीले चावल बांट कर लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता

समदड़ी ञ्च पत्रिका. पचपदरा में रिफाइनरी शिलान्यास व प्रधानमन्त्री मोदी की सभा को लेकर सोमवार को विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल जैन, महामंत्री रामसिंह करनोत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्धसिंह राठौड़, पदमाराम चौधरी, मण्डल मंत्री मांगीलाल पुरोहित सेवाली सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने करमावास, लालिया, मजल, कोटड़ी, मोतीसरा आदि गांवों में ग्रामीणों से सम्पर्क कर उन्हें पीले चावल बांट कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया । नि.स.

ये भी पढ़ें

रिफाइनरी क्षेत्र में पेयजल लाइन शिफ्टिंग को 10 करोड स्वीकृत
Published on:
09 Jan 2018 12:04 am
Also Read
View All