27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी: बाड़मेर से हरिद्वार चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Indian Railway Good News: गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार और उत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
2 min read
Google source verification
Indian Railway Updates

15 मई से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव (photo source- Patrika)

Barmer-Haridwar Weekly Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार और उत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 11 मई से शुरू होकर 16 जुलाई तक संचालित होगी। रेलवे के इस कदम से पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को न केवल सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला

जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनीराम ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी । यह ट्रेन बायतू, बालोतरा, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, संगरिया, बठिंडा, अंबाला और सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी ।

हरिद्वार से बाड़मेर तक भी चलेगी ट्रेन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर समर हॉलीडे स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5:15 बजे रवाना होगी । यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इससे वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी ।

18 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे । इनमें 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 5 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। इस व्यवस्था से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा ।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

रेलवे की यह पहल पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों के लिए राहत भरी मानी जा रही है । गर्मियों में हरिद्वार और आसपास के धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों को अब सीधे और किफायती यात्रा विकल्प मिलेगा । इससे यात्रा आसान होगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी । साथ ही यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग