बाड़मेर

वार्ड नौ में किया पौधरोपण

एक घर एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण
less than 1 minute read
वार्ड नौ में किया पौधरोपण
वार्ड नौ में किया पौधरोपण

बाड़मेर. एक घर एक पौधा अभियान के तहत मंगलवार को माता राणी भटियाणी चैरिटेबल संस्थान, बाड़मेर की ओर से वार्ड 09 में शनिदेव मन्दिर के पास अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन एवं संस्थान के हुक्मीचंद लूणिया की उपस्थिति में पौधरोपण हुआ।

अमन ने कहा कि पौधे केवल आंकड़ों में ही नहीं धरातल पर भी लगाए जाए जिससे किआने वाले समय में थारनगरी ग्रीननगरी के रूप में अपनी पहचान बनाए। रमेश भंसाली, हरीश बोथरा, सुनिल सिसोदिया, प्रवीण घनश्याम आदि मौजूद रहे

पौधरोपण को लेकर प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पर्यावरण वानिकी कार्यक्रम के तहत 12 लाख पौधरोपण किया गया है।

जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की मरुस्थल रोधी संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रो. श्यामसुंदर ज्यानी की ओर से निशुल्क 20 लाख सहजन के बीज उपलब्ध करवाए हैं।

बाड़मेर से 11 हजार बीजों की मांग प्राप्त हुई। जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़, जिला मंत्री विनोद पूनिया ने ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की।

जाखड़ ने बताया कि इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली और महंगाई भत्ता जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भी उक्त ब्लॉक प्रभारी प्रचार-प्रसार करेंगे।

Published on:
06 Jul 2021 11:57 pm
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान