बाड़मेर में पुलिस कर रही थी जांच, जालोर की फैक्ट्री में खाली होता रहा चोरी का क्रूड

क्रूड ऑयल चोरी का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2017, 11:40 AM IST
Feature image

क्रूड ऑयल चोरी मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि इधर बाड़मेर पुलिस मामले की जांच कर रही थी, दूसरी तरफ 21 जुलाई को ही चोरी का क्रूड जालोर की एक फैक्ट्री में खाली किया जा रहा था। इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

ऑयल चोरी के मामले में कार्मिकों व चोरों के बीच सांठगांठ इतनी थी कि टैंकरों की पेट्रोलिंग होती थी।

इसके बावजूद क्रूड चोर टैंकरों के माध्यम से ऑयल चोरी करके ले जाते रहे।

तीन को जेल भेजा, 24 पुलिस रिमाण्ड पर

एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि पुलिस ने कू्रड चोरी मामले में पूर्व में नागाणा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपितों को न्यायालय में पेश किया।

जहां से जेल भेज दिया है। वहीं अन्य 24 आरोपितों को रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित गौतमङ्क्षसह राजपुरोहित सहित पकड़े गए आरोपितों को सीज फैक्ट्रियां व तेल के कुओं से मौका तस्दीक करवाई।

Published on: