- भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक
बालोतरा. शहर के गायत्री मंदिर में शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा बालोतरा, बायतु, सिवाना व गुड़ामालानी विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष मोहनदान देथा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष मोहनदान देथा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित रह सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा प्रस्तावित है, उसकी तैयारियों को अभी से शुरु कर दें। भवानीसिंह टापरा ने गौरव यात्रा के बारे में जानकारी दी। पूर्व सभापति महेश चौहान, खेताराम प्रजापत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, अबुखां, चेनाराम भील, इंदाराम चौधरी, चेलाराम चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जबरसिंह भाटी, गजेन्द्रसिंह, नरपत माली, नारायणलाल खारवाल, अचलाराम पटेल, वगताराम सियाग, दुर्गसिंह भाटी, जोगाराम दर्जी, मगाराम सुथार, भभूताराम, पप्पू विश्नोई आदि ने भाग लिया। संचालन अमराराम सुंदेशा व आभार ज्ञापित लक्ष्मण पंवार ने किया।
बालोतरा. भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक गणपत बांठिया ने गुरुवार को बागुंडी, सांभरा, दूदवा आदि गांवो का दौराकर पचपदरा में मुख्यमंत्री के गौरव यात्रा कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए इसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कालू खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने बांठिया का स्वागत किया। इस दौरान रईशदान चारण, दूदवा सरपंच गंगाराम, मांगीलाल खट्टू मौजूद थे।
गौरव यात्रा के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश
बाड़मेर पत्रिका
बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर सभा स्थल एवं हैलीपेड के बारे में जानकारी ली जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के बाड़मेर प्रवास के दौरान प्रस्तावित शिलान्यास, लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों की सूची भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए।