भोपाल

बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए बनाया ऐसा दबाव, फिर दी जान से मारने की धमकी

बोड़वा गांव का मामला:-निजी स्कूलसंचालक ने केन्द्राधीक्षक को धमकाया

less than 1 minute read
Mar 15, 2017
barmer

माशिबो की परीक्षा में एक निजी स्कूल के संचालक ने अपने विद्यालय के बच्चों को परीक्षा में नकल करवाने का दबाव बनाते हुए केंद्राधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी है। बायतु थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि राउमावि बोड़वा के केन्द्राधीक्षक रेखाराम चौधरी मंगलवार को दसवी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद कापियां सील कर रहे थे। इस दौरान बोड़वा स्थित एक निजी स्कूल के संचालक ने उनके कार्यालय में जाकर अपने निजी स्कूल के बच्चों को नकल करवाने का दबाव बनाने लगा।

जान से मार दूंगा?

जब केन्द्राधीक्षक ने नकल करवाने से इंकार कर दिया तो उसने धमकाते हुए कहा कि बच्चों को नकल नहीं करवाने की जिद आपके लिए भारी पड़ जाएगी। छुट्टी के समय स्कूल से बाहर निकलते ही गाड़ी चढ़ा कर जान से मार दूंगा। केन्द्राधीक्षक ने मामले की सूचना तत्काल ही बायतु एसडीएम हेताराम चौहान, बायतु थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी व बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम को दी। बायतु पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

Published on:
15 Mar 2017 07:09 am
Also Read
View All