9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, शिवराज सिंह ने दिखाई आत्मीयता

CM Mohan Yadav- मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल, सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए शुक्रवार रात को ही कोलकाता पहुंच गए

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav Attends Suvendu Adhikari's Swearing-in Ceremony

CM Mohan Yadav Attends Suvendu Adhikari's Swearing-in Ceremony

CM Mohan Yadav- सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया है। कोलकाता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने ईश्वर के नाम की शपथ लेकर सीएम का दायित्व ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे। एमपी के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए वे शुक्रवार रात को ही कोलकाता पहुंच गए थे। शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव सहभागिता बने। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने आत्मीयता जताते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें शुभेंदु दा कहा।

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोलकाता में हुए शपथ ग्रहण समारोह पर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा-

पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ…

माननीय श्री @SuvenduWB जी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं श्री शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

@BJP4India के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।

पश्चिम बंगाल के 6 साल प्रभारी रहे एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी सुवेन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि आज मन गर्व और गौरव से भरा हुआ है। यह पश्चिम बंगाल में सुशासन के अध्याय का शुभारंभ है।

बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु दा को आत्मीय बधाई

प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु दा को आत्मीय बधाई। साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को भी अनंत शुभकामनाएँ।

आज का दिन ऐतिहासिक और भावपूर्ण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बंगाल में एक नई भोर हुई है।

माँ काली के आशीर्वाद से आपका कार्यकाल बंगाल के सांस्कृतिक स्वाभिमान और आर्थिक उत्थान का स्वर्णिम कालखंड बने, यही मंगलकामना है।