9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम नरेंद्र मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छुए, हेमंत खंडेलवाल ने बयां की उनके संघर्ष की दास्तां

PM Narendra Modi- बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, माखनलाल सरकार का पार्टी के प्रति समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बताया।

2 min read
Google source verification
BJP's Tweet Regarding PM Narendra Modi Touching the Feet of Makhanlal Sarkar

BJP's Tweet Regarding PM Narendra Modi Touching the Feet of Makhanlal Sarkar (File- ANI)

PM Narendra Modi- पश्चिम बंगाल में बीजेपी का बहुप्रतीक्षित सपना आखिरकार पूरा हो गया। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ वे राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित हैं। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने बीजेपी के वयोवृद्ध कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके पैर भी छुए और फिर गले भी मिले। इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने माखनलाल सरकार का पार्टी के प्रति समर्पण को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बताया।

सीएम मोहन यादव सहित NDA और BJP के 20 मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद

एमपी के सीएम मोहन यादव सहित NDA और BJP के 20 मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में भाजपा को मजबूत करने तक माखनलाल सरकार ने अथक संघर्ष किया

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह की इस अहम घटना के संबंध में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट किया। उन्होंंने अपने एक्स हेंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माखनलाल सरकार की पार्टी के प्रति समर्पण और योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 98 वर्ष की आयु में भी सरकार राष्ट्रवाद, संगठन के लिए संकल्पवान हैं। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने तक माखनलाल सरकार ने अथक संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं के लिए वे आदर्श हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट में लिखा-

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सरकार नहीं बनाती, अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का सम्मान भी करती है।

मंच पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक, श्री माखनलाल सरकार जी का आशीर्वाद लिया।

98 वर्ष की आयु में भी उनका जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समर्पण की प्रेरणा है।

1952 में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के साथ कश्मीर आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने तक उनका संघर्ष आज भी कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।