
United University Wins National Moot Court Competition (Patrika.com)
National Moot Court Competition: भोपाल स्थित करियर कॉलेज ऑफ़ लॉ की द्वितीय फाली एस. नरीमन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज की टीम विजेता रही, जबकि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। द्वितीय उपविजेता का स्थान जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज इंदौर को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के मानवादित्य सिंह कच्छवाहा तथा सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज की साक्षी कपूर को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले के निर्णायक जज श्री योगेंद्र त्यागी, रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण तथा जज श्री बलराम यादव, वाइस चेयरमैन एवं जुडिशल मेंबर मध्य प्रदेश मध्यस्थ अधिकरण के सदस्य के साथ ही आईपीआर विशेषज्ञ शुभम उपाध्याय (लॉ टेल्स) रहे। दो जज ऑनलाइन जुड़े। इस अवसर पर श्री यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत आवश्यक है तथा आने वाले समय में विधि के क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। श्री त्यागी ने कहा कि मूट न्यायालय प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है तथा सभी विधि महाविद्यालयों को ऐसे आयोजन निरंतर करना चाहिए।
समापन समारोह में दोनों अतिथियों के साथ पुरस्कार वितरण करियर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर श्री प्रदीप जैन, करियर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चरणजीत कौर, करियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. सोनी टोप्पो एवं डॉ गायत्री यादव ने किया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इस आयोजन ने विधि छात्रों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षक, अधिवक्ता तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। (MP News)
Updated on:
09 May 2026 11:08 pm
Published on:
09 May 2026 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
