बाड़मेर

आवेदन की अनिवार्यता, फिर भी नहीं मान रहे कई निजी स्कूल व मदरसा संचालक? जानिए पूरी खबर

- पांचवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन जमा करवाने में बरत रहे उदासीनता - सौ से ज्यादा मदरसा व नब्बे निजी विद्यालयों ने नहीं जमा करवाए फॉर्म
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 12:33 PM IST
Private school and madarsa , indifferent ,application form
Private school and madarsa Being indifferent submit application form

बाड़मेर.पांचवीं बोर्ड में हर स्कूल से आवेदन की अनिवार्यता के सरकारी आदेश को निजी विद्यालय और मदरसा संचालक नहीं मान रहे हैं। कम से कम आवेदन की अंतिम तिथि तक की स्थिति तो यही बयां कर रही है। जिले के सौ से अधिक मदरसों व नब्बे निजी विद्यालयों ने आवेदन जमा करवाने में रुचि ही नहीं ली है। दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों ने इसमें रुचि दिखाई जिसके चलते लगभग सभी विद्यालयों से आवेदन आ चुके हैं।
प्रारम्भिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (पांचवीं बोर्ड) 2017-18 में इस बार हर विद्यालय को आवेदन करने के निर्देश राज्य सरकार ने दिए थे। इसेलेकर पहले सरकार ने 15 नवम्बर तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी थी, लेकिन कम आवेदन आने पर इसे बढ़ाकर 30 नवम्बर किया गया। बावजूद इसके आवेदन अपेक्षित तादाद में नहीं आए तो फिर से अङ्क्षतम तिथि बढ़ाकर 10 दिसंबर 17 तय की। लेकिन जिले में स्थिति जो सामने आई है, उसके अनुसार मदरसा संचालकों ने इसमें कम रुचि दिखाई है। जिले में 214 मदरसा विद्यालय पोर्टल पर दर्ज हैं, जिसमें से 141 ने ही अब तक आवेदन किया है। कमोबेश यही स्थिति निजी विद्यालयों की हैं, जिसकी पंजीकृत संख्या 724 हैं और आवेदन करने वाले विद्यालयों की तादाद 634 ही हैं।

सरकारी अगाड़ी, शत प्रतिशत आवेदन

- पंाचवीं बोर्ड के आवेदन जमा करवाने में सरकारी विद्यालय अगाड़ी रहे हैं। जिले में शाला दर्शन पोर्टल पर राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय 4082 हैं, जिसमें से 3951 ने आवेदन कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार जो विद्यालय शेष है, उनका पिछले एक-दो साल में समायोजन हो चुका हैं, एेसे में ये विद्यालय बंद हैं, लेकिन अभी तक पोर्टल पर इनका नाम चल रहा है। वहीं शाला दर्पण पोर्टल पर माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय 571 दर्ज हैं, इन सभी ने आवेदन कर दिया है।
नामांकन पर संशय

- अनिवार्यता के बावजूद निजी विद्यालयों व मदरसों से कम आवेदन आने से यह संशय भी गहरा रहा है कि कहीं जो नामांकन दर्ज है, वह गलत तो नहीं है।
मदरसा व निजी विद्यालयों से कम आवेदन

- मदरसा संचालकों व निजी विद्यालयों के पोर्टल पर दर्ज संख्या से कम विद्यालयों से आवेदन आए हैं। वहीं सरकारी में लगभग सभी विद्यालयों से आवेदन मिले हैं।

- शंकरलाल खोरवाल, प्रधानाचार्य डाईट बाड़मेर

अब तक आवेदन की स्थिति
- प्रारम्भिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (पांचवीं बोर्ड) 2017-18 के तहत जिले में राजकीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालयों से 32425, निजी विद्यालयों से 16070,मदरसा

विद्यालयों से 1467 व माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 10867 आवेदन जमा हुए हैं।

Published on: