बाड़मेर

बाड़मेर में 23 केन्द्रों पर पीटीईटी परीक्षा आज,रहेगी विशेष नजर

बाड़मेर. जिले में रविवार को 23 केन्द्रों पर पीटीईटी व प्री बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा-2018 का आयोजन होगा।
2 min read
May 13, 2018
Level of education will improve with the 5th and 8th board
Level of education will improve with the 5th and 8th board

बाड़मेर. जिले में रविवार को 23 केन्द्रों पर पीटीईटी व प्री बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा-2018 का आयोजन होगा। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में पूर्व में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल प्रकरण पकड़े जाने और नकल गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया हैं।

जिला परीक्षा समन्वयक मांगीलाल जैन ने बताया कि परीक्षा के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें पीटीईटी परीक्षा 19 केन्द्रो पर आयोजित होगी। जिसमें 7410 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसी तरह प्री बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा 4 केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 2791 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर सरकारी ओबर्जवर नियुक्ति किया गया है।

6 फ्लाइड टीम रहेगी अलर्ट

परीक्षा के दौरान नकल रोकने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए है। यहां परीक्षा संचालन व जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग 6 फ्लाइड टीमों को गठन किया है। जिसमें उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस अधिकारी निगरानी में रहेगें। गत दिनों बीएसटीसी परीक्षा में नकल करवाने के गिरोह पकड़े जाने के बाद पुलिस की विशेष टीम भी नजर बनाए रखेगी। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर सरकारी ओबर्जवर नियुक्ति किया गया है।

वीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

बाड़मेर.राजकीय पीजी महाविद्यालय में शनिवार को पीटीईटी परीक्षा को लेकर वीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य व केन्द्राधीक्षक पांचाराम चौधरी ने कहा कि परीक्षा को पूर्ण सावधानी के साथ सम्पन्न करवानी है। उन्होने परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल नहीं लाने की बात कही। अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक प्रोफेसर समपत जैन ने परीक्षा सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ नीम्बसिंह पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला परीक्षा समन्वयक मांगीलाल जैन ने बताया कि परीक्षा के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें पीटीईटी परीक्षा 19 केन्द्रो पर आयोजित होगी। जिसमें 7410 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसी तरह प्री बीए बीएड/बीएससी बीएड परीक्षा 4 केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें 2791 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

Published on:
13 May 2018 08:03 am