23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर 12.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविंद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ होगी अगवानी

राजस्थान में राम : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा, जयपुर आने से दिल्ली जाने तक ये रहेगा कार्यक्रम  
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 13, 2018

OPOD - country will be developed if UP will develop - President

OPOD - country will be developed if UP will develop - President

जयपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार से पहली बार प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद राजभवन जाएंगे। पहली बार जयपुर आने पर शाम साढ़े पांच बजे बिड़ला सभागार में उनका नागरिक सम्मान किया जाएगा।

इसके आयोजक महापौर अशोक लाहोटी है। इस दौरान राष्ट्रपति दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत अंत्योदय और पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी ईबीसी स्वरोजगार योजना की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेंगी।

इसके बाद वे सोमवार सुुबह 11:30 बजे अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे पुष्कर में मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद अजमेर दरगाह में जियारत करेंगेे। शाम 5:30 बजे अजमेर से जयपुर आएंगे और यहां एयरपोर्ट से ही मुम्बई के लिए रवाना हो जाएंगे।