बाड़मेर

पौने छह किमी सड़क रिफाइनरी क्षेत्र से जाएगी बाहर,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

- पचपदरा- साजियाली सड़क होगी रिफाइनरी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट

2 min read
pachpadra refinery

बालोतरा.पचपदरा में रिफाइनरी के कामकाज की बाधाएं दूर होने लगी हैं। इसके लिए सरकार ने पहले पेयजल लाइन स्थानांतरण को दस करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे, अब सड़क शिफ्ट करने के लिए एक करोड़ 47 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

रिफाइनरी क्षेत्र से गुजरने वाली पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने को करीब 10 करोड़ रुपए हुए। इसके टेण्डर जारी हो गए हैं और प्रक्रिया पूरी होते ही रिफाइनरी क्षेत्र के बाहरी भाग में नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल सुविधा मिलेगी। इसके बाद अब रिफाइनरी क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क को शिफ्ट करने के लिए 1 करोड़ 47 लाख रुपए स्वीकृत हुूए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 25 के किमी आठ से साजियाली केे लिए सड़क गुजरती है। यह सड़क रिफाइनरी के प्रस्तावित क्षेत्र में है। इसे शिफ्ट करने का निर्णय किया गया है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग25 के किमी 15 से साजियाली तक नई सड़क बनाई जाएगी। लगभग 6.75 किमी में से 3 किमी दूरी में सड़क बनी हुईहै। अब 3.75 किमी दूरी में नई सड़क बनाईजाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 47 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके टेण्डर जारी कर दिए गए हैं। फरवरी में कार्यशुरू होगा और लगभग चार माह में सड़क बनकर तैयार होने पर क्षेत्र के परेऊ, लापून्दड़ा, साजियाली, रूपजी राजा बेरी, साजियाली कंठवाड़ा, साजियाली पदमसिंह, हनुमान पुरा आदि गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें

रेगिस्तान ने आंचल में छिपा रखा है पानी,अब बनेगी यह योजना,जानिए पूरी खबर

बजट मंजूर, टेंडर जारी

रिफाइनरी क्षेत्र से गुजरने वाली साजियाली सड़क को शिफ्ट करने के लिए सरकार ने 1 करोड़ 47 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। टेण्डर जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही कार्यशुरू किया जाएगा। - वीरचंद सोनी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बालोतरा

राष्ट्रीय राजमार्ग 25 के किमी आठ से साजियाली केे लिए सड़क गुजरती है। यह सड़क रिफाइनरी के प्रस्तावित क्षेत्र में है। इसे शिफ्ट करने का निर्णय किया गया है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग25 के किमी 15 से साजियाली तक नई सड़क बनाई जाएगी। लगभग 6.75 किमी में से 3 किमी दूरी में सड़क बनी हुईहै। अब 3.75 किमी दूरी में नई सड़क बनाईजाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 47 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने नगर सेठ गुलाबचंद सालेचा को किया याद, जानिए पूरी खबर
Published on:
20 Jan 2018 10:07 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि