बाड़मेर पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं से 20 मिनट मुलाकात कर सांचौर हुए रवाना

उत्तरलाई पर कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, बाड़मेर क्षेत्र के बाढ के हालात की ली जानकारी
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2017, 11:58 AM IST
barmer
Rahul Gandhi reached Barmer

बाड़मेर.

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से उत्तरलाई एयर स्टेशन पहुंचे। सांचौर जाने के लिए यहां से 10.20 बजे हैलीकाफ्टर से रवाना हुए, इससे पहले बाड़मेर-जैललमेर के कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इलाके के बाढ़ के हालात जाने। इधर बाड़मेर जिले के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों में राहुल के नहीं आने का लोगों को मलाल रहा। हालांकि कांगे्रस के जनप्रतिनिधि यह कहकर टाल गए कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व प्रतिपक्ष नेता ने यहां दौरा किया है, वे राहुल को रिपोर्ट कर देंगे।

यह रहे मौजूद
राहुल का विमान तय समय पर उत्तलराई में दस बजे लैण्ड हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, जिलाध्यक्ष फतेहखां ने अभिवादन किया और इसके बाद कतार में खड़े कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से राहुल ने परिचय लिया। पूर्व मंत्री अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, प्रधान पदमाराम मेघवाल, महंत निर्मलदास ने बाड़मेर में भी अतिवृष्टि होने की बात कही। यहां कांग्रेस जनप्रतिनिधि सुनिता भाटी, **** मोहम्मद, लूणकरण बोथरा, रतन खत्री,शम्माखां, गफूर खां, प्रियंका चौधरी, पुष्पा चौधरी, मृदुरेखा चौधरी, ठाकराराम, मनीष चौधरी उपस्थित रहे।

हैलीकाफ्टर पायलट व डूडी गए साथ
उत्तरलाई से सांचौर 10.20 बजे हैलीकाफ्टर से राहुल गांधी रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी हैलीकाफ्टर में साथ रहे। वहीं बाड़मेर के कई कांग्रेसी नेता तैयारियों को लेकर सांचौर पहुंच गए है।

मलाल रहा धोरीमन्ना व गुड़ामालानी के लोगों को
जिले के धोरीमन्ना व गुड़ामालानी क्षेत्र में भी बाढ़ के हालात है। राहुल गांधी यहां से सीधे सांचौर गए। एेसे में इस क्षेत्र के लोगों को मलाल रहा है कि राहुल नजदीक आकर भी उनके पास नहीं आए। उनकी पीड़ा नहीं सुनी गई। इस बारे में कांगेस जिलाध्यक्ष फतेहखां ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट दो दिन से क्षेत्र में ही है। उन्होंने सारे इलाके का दौरा किया है। वे राहुल गांधी को क्षेत्र की पीड़ा बताएंगे।

Published on:
Also Read
View All
रेलवे पार्किंग में ‘सिंडिकेट राज’! शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे, 1.21 करोड़ का ठेका देकर भूले सुरक्षा

US Election Results 2026: भारतीय छात्रों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले Bo French चुनाव हारे, अमेरिकी राजनीति में बढ़ी नस्लवाद पर बहस

Netanyahu vs Eisenkot: इजरायल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? अमेरिकी में ट्रंप की पार्टी के हार के बाद यहां क्या हो रहा है?

जयपुर में ऑटो चालकों का ‘अंधा कानून’: न अकेले ले जाएंगे, न राइड कैंसिल करेंगे; महिला यात्रियों की सुरक्षा दांव पर

Railway Track Blast: राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश के पीछे कौन? NIA-ATS और IB तलाश रही इन 3 सवालों के जवाब