5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे पार्किंग में ‘सिंडिकेट राज’! शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे, 1.21 करोड़ का ठेका देकर भूले सुरक्षा

Parking Contract Controversy: रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यात्रियों की सुविधा और वाहनों की सुरक्षा के नाम पर 1.21 करोड़ रुपए से अधिक का ठेका दिया गया है, लेकिन पार्किंग में न कर्मचारियों की वर्दी नजर आ रही है और न ही पहचान पत्र।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:24 AM IST

Chhattisgarh News

रेलवे पार्किंग में ‘सिंडिकेट राज’! (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@ हिमांशु शर्मा। Railway Parking Scam: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। यहां पार्किंग व्यवस्था में नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। आरपीएफ थाना के साइड में संचालित पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ पहले भी वसूली, अनियमितताओं और विवादों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस पर रेलवे सिर्फ फाइन लगाकर भूल जाता है। अब उसे दोबारा पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार के छोड़ने के बाद टेंडर के जरिए 1 करोड़ 21 लाख प्लस जीएसटी के साथ ठेका दिया गया है।

न वर्दी, न आईकार्ड, फिर किसके आदेश पर वसूली?

स्टेशन पर तीन-अलग-अलग पार्किंग संचालित हो रही हैं, इसमें एक गुढि़यारी के तरफ संचालित है, जिसके ऑनर सुभाष अग्रवाल हैं। इन्होंने ही आरपीएफ थाना की ओर संचालित और पार्सल ऑफिस के पीछे रेलवे कर्मचारियों के आरक्षित पार्किंग है। पार्किंग परिसर में वाहन चालकों से शुल्क वसूलने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी सवालों के घेरे में है। क्योंकि कर्मचारी बिना वर्दी और पहचान पत्र के ही वसूली करते नजर आते हैं।

करोड़ों का ठेका, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नदारद

सबसे गंभीर सवाल वाहनों की सुरक्षा को लेकर है। अव्यवस्थित आवागमन और अग्निशमन इंतजामों की कथित कमी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। आग लगने जैसी आपात स्थिति में यात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा कैसे होगी? क्योंकि कुछ साल पहले ही पुराने पार्सल ऑफिस के पीछे पार्किंग के पास आग लगी थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक गाड़ी चपेट में आई थी।

नियम दरकिनार

तीनों पार्किंग में अव्यवस्था का आलम है। गुढियारी की ओर पार्किंग में पीछे की ओर टीन शेड मुड़ा हुआ है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। अग्निशमन भी नजर नहीं आया है। यही स्थिति आरपीएफ थाना पास संचालित पार्किंग में रही और पार्सल ऑफिस के पीछे पार्किंग में भी है।

फोर व्हीलर-टू व्हीलर एक ही जगह, लौट रहे यात्री

पत्रिका ने हफ्तेभर तक इन पार्किंग में जाकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की तो, सामने आया कि पार्किंग ठेकेदार सभी फोर व्हीलर-टू व्हीलर गाड़ी को ठूंस-ठूंस के रखा है। जिससे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा रहा है। जबकि टू व्हीलर और फोर व्हीलर की पार्किंग अलग-अलग है।

रेलवे अधिकारियों की सिर्फ खानापूर्ति

आएदिन रायपुर स्टेशन में मंडल से लेकर जोन तक के कार्यालयों से एसीएम, सीनियर डीसीएम, डीआरएम और जीएम तक निरीक्षण करने पहुंचते हैं। उसके बावजूद इन्हें अबतक पार्किंग की अव्यवस्था नहीं दिखी। हर दिन रायपुर स्टेशन में 80 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन है। त्योहार के समय यह भीड़ एक लाख पार हो जाती है।

यात्री यहां करें शिकायत

  • पार्किंग में अवैध वसूली, दुर्व्यवहार या अन्य अनियमितताओं की शिकायत रेल मदद पोर्टल, व हेल्पलाइन नंबर 139 पर कर सकते हैं।
  • बिना वर्दी या आईकार्ड के आपसे पैसे मांगता है, तो आप उसे भुगतान करने से मना कर सकते हैं।
  • गलत पार्किंग और नो-फायर सेफ्टी पर रेलवे में शिकायत करें।
  • यदि पार्किंग एरिया में शॉर्ट-सर्किट या लापरवाही से आपकी गाड़ी में कोई स्क्रैच आता है या आग लगती है, तो पूरी वित्तीय जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। रसीद को संभाल कर रखें, यह कोर्ट में मुआवजे का सबसे बड़ा आधार है।
  • 'नो-रिफंड' और ओवरचार्जिंग पर सीधे स्टेशन मास्टर से लिखित शिकायत करें।

डॉ. सुष्कर विपुल विलासराव, रायपुर मंडल के मुताबिक, बिना वर्दी और आईकार्ड के कर्मचारी काम कर रहे हैं, तो इसकी जांच की जाएगी। पार्किंग का ठेका टेंडर के अनुसार हुआ है। पहले शिकायत या फाइन है और यदि वो ब्लैक लिस्ट नहीं है तो टेंडर में शामिल हो सकता है। सुरक्षा के लिए पार्किंग में कर्मचारी होते हैं।