Bo French Election Results: टेक्सास के चुनावी नतीजे अब सिर्फ स्थानीय चर्चा नहीं रहे। ये ऐसी बहस का हिस्सा बन गए हैं, जिसका असर भारतीय-अमेरिकी समुदाय से लेकर रिपब्लिकन पार्टी की आगे की राजनीति तक दिख रहा है। रिपब्लिकन नेता बो फ्रेंच, जो भारतीय छात्रों और प्रवासियों के खिलाफ विवादित बयान देते रहे, उन्हें मतदाताओं ने साफ तौर पर नकार दिया। उनकी हार के बाद ये सवाल और जोर से उठने लगा है। क्या अमेरिका में पहचान और नस्ल के नाम पर राजनीति करना अब उल्टा पड़ने लगा है