बाड़मेर

बाड़मेर के सिणधरी में राजस्थान में सबसे ज्यादा बरसे बादल, 24 घंटे में 2.5 इंच बरसात

तेज बारिश के दौर के चलते सर्दी का असर बढ़ गया। सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटों में बाड़मेर में 25.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है। वहीं मौसम विभाग ने सिणधरी में 60 एमएम बारिश रेकार्ड की है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2023, 11:02 PM IST
बाड़मेर के सिणधरी में राजस्थान में सबसे ज्यादा बरसे बादल, 24 घंटे में 2.5 इंच बरसात
बाड़मेर के सिणधरी में राजस्थान में सबसे ज्यादा बरसे बादल, 24 घंटे में 2.5 इंच बरसात

बाड़मेर जिले में बरसात का दौर रविवार को पूरे दिन और रात में भी नहीं रुका। देर रात और सोमवार तडक़े करीब 4 बजे बाद मूसलाधार बरसात से सडक़ों पर पानी बह निकला। तेज बारिश के दौर के चलते सर्दी का असर बढ़ गया। सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटों में बाड़मेर में 25.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है। वहीं मौसम विभाग ने सिणधरी में 60 एमएम बारिश रेकार्ड की है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिन-रात लगातार चलने से पारा नीचे आ गया। सर्द हवा चलने से धूजणी छूटने लग गई। पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते दिखे। मौसम में अचानक आए बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रदेश में सबसे ज्यादा सिणधरी में बरसात

मौसम विभाग ने सिणधरी में 60 एममए बरसात रेकार्ड की है। सोमवार सुबह 8.30 तक बीते 24 घंटों के दौरान जिले के सिणधरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां पर भारी बरसात दर्ज की है। पूरे राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश सिणधरी में हुई है।

दिन का पारा 7 डिग्री चढ़ा

बाड़मेर में सोमवार को सुबह धूप खिलने से अधिकतम तापमान ने छलांग लगाई और करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रेकार्ड हुआ। इससे एक दिन पहले बरसात के कारण पारा 17.9 डिग्री पर आ गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव आया और 14.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

24 घंटे तक रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बाड़मेर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे 24 घंटे तक बना रहा। रविवार सुबह 5 बजे मौसम के मिजाज बिगडऩे शुरू हुए। इसके बाद पूरे दिन और रात तक बरसात का सिलसिला चला। बरसात का सिलसिला सोमवार तडक़े 5 बजे के बाद तक चला। इस दौरान शहर और आसपास में मूसलाधार बरसात हुई। जिले में मौसम के बिगड़े मिजाज पूरे 24 घंटे तक बने रहे।

आगे क्या...

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का असर नवम्बर में ज्यादा नहीं बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूतनम 15-16 के आसपास बने रहने की संभावना है। रात में सर्द हवा चल सकती है। लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इसके चलते सर्दी के तेवर अभी तेज नहीं होने की उम्मीद जताई है।

Updated on:
27 Nov 2023, 11:02 PM IST
Published on: