बाड़मेर

कौन है राजस्थान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भंवरी? शौक पूरे करने के लिए करती थी ड्रग्स तस्करी, ऐसे हुई गिरफ्तार

bhavika choudhary arrested: बाड़मेर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भंवरी देवी उर्फ भाविका चौधरी को जालौर के चितलवाना में 152 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रति ट्रिप 10 हजार रुपए में ड्रग्स ऊंझा (गुजरात) ले जाती थी।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 12:10 PM IST
bhavika choudhary arrested
bhavika choudhary arrested (Photo-Instagram)

bhavika choudhary instagram: बाड़मेर: पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर अफीम, एमडी ड्रग जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए महिलाओं को भेज रहे हैं। एमडी ड्रग्स के साथ जालौर जिले के चितलवाना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ी बाड़मेर की भंवरी देवी उर्फ भाविका चौधरी सोशल मीडिया इन्लुएंसर है।


आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे भी एक अन्य महिला ने यह ड्रग सप्लाई की थी। अब पुलिस सप्लाई देने वाली महिला की भी तलाश कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि भंवरी देवी प्रति ट्रिप 10 हजार रुपए मिलते थे। शौक पूरे करने के लिए ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी।


नाकाबंदी कर पकड़ा


चितलवाना थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि रोडवेज बस में नाकाबंदी कर एक महिला को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 152 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला भंवरी देवी को गिरतार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पूछताछ में सदर थाना क्षेत्र के सनावड़ा निवासी चनणी का नाम सामने आया है।


उसने बताया कि चनणी ने एमडी ड्रग्स के पैकेट मुझे दिए थे। ये दोनों पैकेट ऊंझा, गुजरात में उसके कहे अनुसार देने थे। पुलिस ने आरोपी चनणी की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के जरिए भेज रहे ड्रग्स


तलाशी में उसके कब्जे से 152 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। एमडी ड्रग्स के पैकेट ऊंझा, गुजरात में बस से देने जा रही थी।

बार-बार पकड़ी जा रही हैं महिलाएं


एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के दूध के साथ एक महिला देवी को गिरफ्तार किया था। तस्करों का मानना है कि महिलाओं की तलाशी नहीं होती, इसलिए महिलाएं अब तस्करी में लिप्त हो रही हैं। इससे पहले भी बाड़मेर में डोडा पोस्त के साथ एक महिला पकड़ी गई थी।


86 हजार फॉलोअर्स


सोशल मीडिया इन्लुएंसर भंवरी देवी के इंस्टाग्राम पर 86 हजार फॉलोअर्स हैं। भंवरी लंबे समय से रील बनाकर डाल रही है। वह राजस्थानी और फिल्मी गीतों पर वीडियो बनाकर डालती थी।

Updated on:
15 Jul 2025, 12:10 PM IST
Published on: