10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Yellow Alert: अगले 48 घंटे हीटवेव का हाई-अलर्ट, मौसम विभाग का राजस्थान के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Prediction: राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीटवेव का हाई अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Heatwave Alert

फोटो: पत्रिका

Heatwave Yellow Alert: मरुस्थलीय जिले बाड़मेर में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजस्थान में सबसे अधिक रहा। पिछले करीब दो सप्ताह से बाड़मेर लगातार राज्य के सबसे गर्म जिलों में बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए हीटवेव का हाई-अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च को बाड़मेर और बालोतरा समेत 5 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। इसके अलावा जैसलमेर, झुंझुनूं सहित कुछ अन्य जिलों में भी तेज गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने के संकेत हैं।

इन जिलों में येलो अलर्ट

आज यानी 10 मार्च को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर में उष्ण लहर यानी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं कल यानी 11 मार्च को भी बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर में उष्ण लहर यानी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में कहां-कितना रहा तापमान

  1. बाड़मेर - 40.4
  2. पिलानी- 39.5
  3. वनस्थली - 39.2
  4. चूरू - 39.1
  5. जैसलमेर - 39
  6. चित्तौड़गढ़ - 38.8
  7. फलोदी - 38.6
  8. बीकानेर - 38.6
  9. जोधपुर - 38.4
  10. दौसा - 38.3
  11. कोटा - 38
  12. फतेहपुर - 38