9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: खेत में देवर-भाभी ने की आत्महत्या, एक ही रस्सी से लटके मिले शव

बाड़मेर के बाखासर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan-Police-jeep

राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

बाड़मेर। बाखासर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

बाखासर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर और उसकी भाभी ने खेत में पेड़ से लटककर जान दे दी। दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके हुए मिले। ग्रामीणों ने सुबह घटना देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस को युवक की जेब से एक कागज भी मिला है, जिस पर शायरी लिखी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रात में दोनों घर से हुए गायब

पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पति से अनबन के कारण वह लंबे समय से अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान देवर के साथ उसकी फोन पर बातचीत होती थी। शनिवार रात दोनों घर से निकल गए और खेत में मिलने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।