9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीट-यूजी 2026 : डॉक्टर बनने के सपनों की अंतिम रेस शुरू, परीक्षा 3 मई को

डॉक्टर बनने का सपना संजोए विद्यार्थियों के लिए नीट-यूजी 2026 की तैयारी निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च थी।

2 min read
Google source verification

डॉक्टर बनने का सपना संजोए विद्यार्थियों के लिए नीट-यूजी 2026 की तैयारी निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च थी। इस वर्ष नीट परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया में आधार आधारित केवाईसी और लाइव फोटो कैप्चर को अनिवार्य कर दिया है। इससे पुराने फोटो अपलोड करने की व्यवस्था समाप्त हो गई है। परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

परीक्षा 3 मई को एक ही पारी में होगी

नीट-यूजी परीक्षा के माध्यम से देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस बार देशभर में लगभग 1.29 लाख मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा 3 मई को एक ही पारी में देश के 552 शहरों और 14 विदेशी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

राज्य में ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

राजस्थान में यह परीक्षा 25 शहरों में होगी, जिनमें बाड़मेर-जैसलमेर भी शामिल हैं। इसके अलावा अलवर, बारां, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, चूरू, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नीट-यूजी 2026: प्रमुख जानकारी

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026

परीक्षा तिथि: 3 मई 2026

कुल प्रश्न: 180

कुल अंक: 720

विषय: भौतिकी 45, रसायन 45, जीव विज्ञान 90 प्रश्न

परीक्षा शहर: देश के 552 शहर और 14 विदेशी केंद्र

मेडिकल सीटें: लगभग 1.29 लाख

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग: 1700 रुपए

ओबीसी- ईडब्ल्यूएस: 1600 रुपए

एससी-एसटी- दिव्यांग: 1000 रुपए

जैसलमेर में होगी नीट परीक्षा

गत वर्ष की भांति इस साल भी जैसलमेर मुख्यालय पर नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण आने वाले दिनों में किया जाएगा।

  • विशनसिंह राठौड़, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य केवी एयरफोर्स जैसलमेर