
मार्च में ही तपने लगा एमपी (Photo Source- Patrika)
MP Weather :मध्य प्रदेश में ठंड के बाद गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। प्रदेश में सुबह होते ही कई हिस्सों में लू जैसी तपन देखने को मिल रही है। इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री के पार निकल चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की दिशा वर्तमान में उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी बहुत कम है। इसके साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से हवाएं मध्य प्रदेश आ रही है। जिसके चलते मार्च के पहले पखवाड़े में ही तेज गर्मी पड़ रही है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार से पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
प्रदेश के सभी शहरों में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार यानी रंगपंचमी पर रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 38.1 डिग्री, सागर और गुना में 37.4 डिग्री, श्योपुर में 37 डिग्री, उज्जैन में 36.7 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी के शहरों में पारा 32 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
Updated on:
09 Mar 2026 11:08 am
Published on:
09 Mar 2026 11:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
