9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer Infra News: 4 साल का इंतजार होगा खत्म, अप्रेल में रेलवे ओवरब्रिज पर शुरू होगा एकतरफा यातायात, जाम से मिलेगी राहत

Barmer News: बाड़मेर के गडरारोड-मुनाबाव मार्ग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को रोज जाम और धूल की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

2 min read
Google source verification
बाड़मेर न्यूज, Barmer News, गडरारोड मुनाबाव रोड, Gadraroad Munabao Road, रेलवे ओवरब्रिज बाड़मेर, Railway Overbridge Barmer, गडरारोड रेलवे ओवरब्रिज, Gadraroad Railway Overbridge, राजस्थान ओवरब्रिज निर्माण, Rajasthan Overbridge Construction, रेलवे फाटक जाम, Railway Crossing Traffic Jam, अधूरा ओवरब्रिज, Incomplete Overbridge, बाड़मेर ट्रैफिक जाम, Barmer Traffic Jam, राजस्थान सड़क परियोजना, Rajasthan Road Project, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट राजस्थान, Infrastructure Project Rajasthan, आरडीएसओ निरीक्षण, RDSO Inspection, रेलवे ब्रिज प्रोजेक्ट, Railway Bridge Project, राजस्थान पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, Rajasthan PWD Project

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। फोटो- पत्रिका

Railway Overbridge Barmer गडरारोड-मुनाबाव मार्ग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज चार साल बाद भी अधर में झूल रहा है और आमजन के लिए रोज का सिरदर्द बन गया है। जाम, उड़ती धूल और घंटों का इंतजार अब इस मार्ग से गुजरने वालों की नियति बन गया है। हैरानी की बात यह है कि करीब 90 फीसदी काम डेढ़ साल पहले पूरा हो चुका था, लेकिन महज 10 फीसदी काम के लिए यह प्रोजेक्ट अब तक अधर में लटका हुआ है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अप्रेल महीने में एकतरफा यातायात खोल दिया जाएगा।

ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के कारण रेलवे पटरी पार करने के लिए वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। आसपास रहने वाले लोगों को भी धूल और अव्यवस्थित यातायात से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यातायात पुलिस को भी निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को नोटिस जारी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा।

दरअसल, 6 नवंबर को आरडीएसओ (लखनऊ) की टीम ने 700 मीट्रिक टन स्टील से बने 52 मीटर लंबे बो-स्ट्रिंग गर्डर ब्रिज की तकनीकी जांच की थी। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां सामने आईं, जिसके बाद दोबारा जांच कराई गई। इसके बाद गर्डर सहित अन्य सामग्री रेलवे की ओर से तैयार कर उपलब्ध भी करवा दी गई है और अब सामग्री साइट पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके निर्माण की गति बेहद धीमी बनी हुई है।

2021 में शुरू, 2023 में होना था पूरा

967 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2023 तक इसे पूरा कर यातायात के लिए खोलना तय था। लेकिन रेलवे की जटिल स्वीकृति प्रक्रिया, तकनीकी आपत्तियों और निर्माण एजेंसी की सुस्त रफ्तार के कारण 2026 तक भी लोग इसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते महीने के साथ आमजन की परेशानी और बढ़ती जा रही है।

पत्रिका व्यू

ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दोनों ओर अंडरब्रिज बनाए गए हैं। फिलहाल एक तरफ का अंडरब्रिज ही खोला गया है, जहां आमने-सामने वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम लग जाता है। यदि दूसरी तरफ का अंडरब्रिज भी खोल दिया जाए तो यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुचारु हो सकती है।

गडरारोड रेलवे ओवरब्रिज फाटक का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वर्तमान में स्लैब का कार्य जारी है। अप्रेल तक एक तरफ का मार्ग शुरू कर दिया जाएगा।

  • रोहिताश सिंह, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एनएच विंग, बाड़मेर