बाड़मेर

Rajasthan News : कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे, पुलिस ने किए जब्त

Rajasthan News : बालोतरा जिले की जसोल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने किटनोद गांव के एक कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 5:07 PM IST
poppy_crop.jpg

Rajasthan News : बालोतरा जिले की जसोल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने किटनोद गांव के एक कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ महीने पहले ही अफीम के पौधे गेहूं की फसल के बीच बोए थे। बताया जा रहा है कि कुएं का मालिक अफीम का आदी है, इसलिए उसने स्वयं के कुंए पर अफीम के पौधे उगा दिए, ताकि उसे बाहर से खरीदने नहीं पड़े।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक मनीषा बाई गुर्जर ने बताया कि किटनोद गांव के बेरा बागरा में गुमानसिंह राजपुरोहित पुत्र प्रेमसिंह के कृषि कुएं पर अफीम के पौधे उगाए जाने की मुखबिर से सूचना मिली। इस पर जसोल थानाधिकारी चन्द्रसिंह मय टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से अलसुबह कृषि कुएं पर दबिश देकर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी गुमानसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अफीम के पौधे उगाने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई में जसोल थानाधिकारी चन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल नींबसिंह, कांस्टेबल चन्द्रपालसिंह, ठाकरसिंह, गीगाराम, अशोक कुमार, भरत सोलंकी, नारणाराम व डीएसटी टीम के कांस्टेबल उदयसिंह, धन्नाराम, नारायणराम, धर्मेन्द्र, मुकेश शामिल थे।

Published on: