बाड़मेर

Rajasthan News: सरकारी अस्पताल पहुंची विधायक प्रियंका चौधरी, अव्यवस्थाएं देख हुईं नाराज, जिम्मेदारों को लताड़ा

Rajasthan News: विधायक ने सवाल किया कि जब चिकित्सकों के क्वार्टर और उनके कमरों के एसी खराब नहीं है तो फिर मरीजों के एसी खराब कैसे हैं

less than 1 minute read
May 29, 2024

Rajasthan News: बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी मंगलवार को राजकीय अस्पताल पहुंची। उन्होंने अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पंखे, कूलर खराब होने और यहां मरीजों पर कर्मचारियों के ध्यान नहीं देने को लेकर चिकित्सालय प्रशासन को लताड़ पिलाई। विधायक ने निरीक्षण करते हुए सफाई ठेकेदार का नाम लेते हुए कहा कि तेल कंपनी की ओर से सफाई के लिए लाखों रुपए दिया जा रहा है। साठ से अधिक कार्मिक दिए गए हैं। बावजूद अस्पताल में सफाई नहीं है। टायलेट साफ नहीं होने से महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने ऐतराज जताया कि डस्टबीन से पांच-पांच दिन तक कचरा नहीं उठाया जा रहा है।

नर्सिंग अधीक्षक से सवाल-जवाब

विधायक प्रियंका चौधरी ने अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर नर्सिंग अधीक्षक सुरेश छंगाणी को बुलाकर कहा कि इन अव्यवस्थाओं की जिम्मेदार यह है। इनको जवाब देना चाहिए कि यह क्या हालात हैं।

यहां एसी ठीक क्यों नहीं?

विधायक ने सवाल किया कि जब चिकित्सकों के क्वार्टर और उनके कमरों के एसी खराब नहीं है तो फिर मरीजों के एसी खराब कैसे हैं। आइसीयू के दूसरे वार्ड के इंचार्ज को बुलाकर पूछा कि बिजली कितनी बार गई है। आइसीयू वार्ड में भी व्यवस्थाओं को लेकर कमजोरी पर लताड़ पिलाई।

Updated on:
29 May 2024 01:57 pm
Published on:
29 May 2024 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर