बाड़मेर

परिवार को बूथ तक पहुंचाने का माद्दा रखती है महिला

- आंगनबाड़ी कार्यकता व महिलाओं ने लिया भाग
2 min read
Nov 03, 2018
Rangoli competition for awareness among voters
Rangoli competition for awareness among voters

- आंगनबाड़ी कार्यकता व महिलाओं ने लिया भाग

सिणधरी. महिलाएं मतदान के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदारी के साथ परिवार को बूथ तक पहुंचाने का माद्दा रखती है। यह बात विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने स्थानीय हनुमान चौराहा पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कही।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम चौधरी ने कहा कि 18 साल पूर्ण कर चुकी हर महिला मतदान अवश्य करें। वरिष्ठ पर्यवेक्षक लालचंद सोनी, स्वीप प्रभारी लक्ष्मणदास संत ने संबोधित किया। रंगोली प्रतियोगिता में पायल, नीलम व रेखा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। स्काउट गाइड सिणधरी सचिव दूदाराम चौधरी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक जीपीएस अर्जुनसिंह, तेजाराम समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े...

मतदान हमारा अधिकार

शिव. मतदाताओ में जागरूकता के लिए गुरुवार को पंचायत समिति कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। विकास अधिकारी चिदम्बरा परमार ने हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना मतदाताओं का कर्तव्य है। इस मौके पर सहायक अभियंता चम्पालाल,पंचायत प्रसार अधिकारी भगवानसिंह सहित कई जने उपस्थित रहे।


शिव . गूंगा में पंचायत प्रसार अधिकारी माधोसिंह के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर गूंगा के भाग संख्या 76 और 78 के बीएलओ ओमदान और कैलाशपुरी मौजूद रहे। ग्राम सेवक मनोज कुमार व नवीन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

5 दिसंबर से तीन दिन तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान विधान सभा आम चुनाव 2018 के परिप्रेक्ष्य में 5 दिसंबर को शाम से 7 दिसंबर को मत दान समाप्ति तक सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य सर कार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनु सार पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को, पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मत दान केन्द्रों के क्षेत्रों में भी सूखा दिवस रहेगा। इसी तरह मतगणना दिवस 11 दिसंबर को भी सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Updated on:
03 Nov 2018 07:20 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:20 pm