Ravindra Singh Bhati : शिव के विधायक औैर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने दूधिया में पुनर्मतदान स्थल पर मीडिया को बयान दिया कि बायतु में तालिबान जैसी स्थिति चुनावों के दौरान हुई है।
बाड़मेर. शिव के विधायक औैर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने दूधिया में पुनर्मतदान स्थल पर मीडिया को बयान दिया कि बायतु में तालिबान जैसी स्थिति चुनावों के दौरान हुई है। उन्होंने नाम लिए बिना एक जनप्रतिनिधि पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि दूधिया में तो पुनर्मतदान करवा दिया गया लेकिन अन्य कई जगह की सूची दी हुई है। इन पर भी अब निर्णय होना चाहिए। इसके लिए निर्वाचन आयोग व न्यायालय तक जाना पड़ा तो जाएंगे।
राजस्थान की बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर बुधवार को बूथ नंबर 50 दुधवा खुर्द पर वापस मतदान किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस और बीजेपी पर कई आरोप लगाए, कहा कि दोनों एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। 26 अप्रैल को मतदान के दिन तमाम लोगों ने बायतू को पूरे तरीके से तालिबान बना दिया। इस दौरान कई घटनाएं हुई। जिसकी मैं निंदा करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कहीं ना कहीं भाजपा और कांग्रेस से मिलकर काम कर रहा हैं। इस कारण मेरी री-पोलिंग की एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया।