- परीक्षा समय पर आ गया बाहर, अभ्यर्थियों में निराशा
बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 की परीक्षा की प्रथम पारी का पेपर आउट होने की जानकारी सामने आई। लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। जानकारी में आया कि प्रथम पारी का पेपर सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इस बीच बाड़मेर में कुछ लोगों के वाट्सअप पर सुबह 11 बजे एक पेपर आया। परीक्षा के बाद वाट्सअप पर वायरल हुए पेपर के सवालों का मिलान किया गया तो अधिकांश प्रश्रों का मिलान हो रहा था। इस बीच पेपर आउट होने की खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ अभ्यर्थियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि यह पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले वाट्सअप पर आ गया था। उधर पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
रीट परीक्षा में शामिल हुए 17276 प्रतिभागी
-षांतिपूणज़् एवं निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम।
बाड़मेर,11 फरवरी। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को आयोजित रीट परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय चरण में 17276 परीक्षाथीज़् शामिल हुए। इसके लिए 20073 परीक्षाथिज़्यों ने आवेदन किया था। इनमें 2797 परीक्षाथीज़् अनुपस्थित रहे। रीट परीक्षा शांतिपूणज़् एवं निष्पक्ष ढग़ से आयोजित करवाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रीट प्रथम चरण की परीक्षा 14 केन्द्रों पर आयोजित हुई। इसमें 7241 में से 6087 परीक्षाथीज़् शामिल हुए। जबकि 1154 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय चरण में 31 परीक्षा केन्द्रों पर 12832 में से 11189 परीक्षाथीज़् शामिल हुए। जबकि 1643 परीक्षा अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा के दौरान भ्रमण दलों के अलावा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात वीक्षकों, पयज़्वेक्षकों एवं अन्य कामिज़्कों की ओर से विशेष सतकज़्ता बरती गई। संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इधर, परीक्षा के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला,अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी पुख्ता इंतजामों में जुटे रहे। जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य द्वार पर परीक्षाथिज़्यों की संपूणज़् तलाशी के उपरांत परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। इस दौरान जिला मुख्यालय एवं आसपास के बीस किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रही है। इसके अलावा फोटो स्टेट, साइबर कैफे, फैक्स एवं प्रतिलिपि करने के अन्य साधन भी जिला प्रशासन के निदेशज़नुसार बंद रहे। परीक्षा केन्द्रों में वीक्षकों की ड्यूटी रेडमाईज तरीके से लगाई गई।
तैनात रहा पयाज़्प्त पुलिस जाब्ता: रीट परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पयाज़्प्त पुलिस जाब्ता रहा। वहीं भ्रमणशील दल भी निरन्तर चौकसी करते रहे। परीक्षा की सामग्री केन्द्रों पर पहुचाने एवं पुन: संग्रहण करने आदि के लिए सशस्त्र गाडज़् लगाई गई।