बाड़मेर

शहर में रीट का रैला, इतने अभ्यर्थी नहीं दे पाए परीक्षा,जानिए पूरी खबर

रीट परीक्षा: 17 हजार 276 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 2 हजार 797 रहे अनुपस्थित

2 min read
Feb 12, 2018
Reet examination in the city There are so many candidates absent

बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2017 रविवार को जिला मुख्यालय पर दो पारियों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिसमें 17 हजार 276 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा के लिए 20 हजार 73 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2 हजार 797 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रीट परीक्षा की प्रथम पारी में पेपर वाट्सअप पर आउट होने की खबरें भी चर्चा में रही। हालाकि पुलिस-प्रशासन का दावा है कि पेपर आउट नहीं हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। एक परीक्षा केन्द्र पर सात अभ्यर्थी समय के अभाव में परीक्षा में नहीं बैठ पाए। उन्होंने विरोध दर्ज करवाया।
कड़ी सुरक्षा, पुलिस रही मुस्तैद

ये भी पढ़ें

मानवता के मार्ग पर चल करें परमार्थ के कार्य

जिला मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन हुआ। हर आधे घंटे के अंतराल में फ्लाइंग टीम ने केन्द्र पर पहुंच कर निरीक्षण किया। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक खुद भी राउण्ड पर रहे। उन्होंने भी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी। अवांछनीय गतिविधियों को लेकर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम नजर आए।
घड़ी खुलवाई, किसी की नहीं सुनी

परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने अभ्यर्थियों की घडिय़ां खुलवाई और जैकेट मुख्य द्वार पर उतरवा लिए। वहीं महिलाओं के गहने भी उतरवाए। एक केन्द्र पर महिलाओं के मंगलसूत्र भी उतरवाए गए। कई महिलाओं ने ऐतराज भी किया। लेकिन ड्यूटी कर्मियों ने किसी की नहीं सुनी।
शहर में भीड़, उत्साहित नजर आए अभ्यर्थी

परीक्षा के दौरान शहर के हर कोने में भीड़ नजर आई। अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं परीक्षा केन्द्रों के बाहर परिजन की भीड़ जमा रही। होटल व रेस्टोरेंट पर खूब ग्राहकी रही। इधर, शहर में सभी फोटो स्टेट दुकानें बंद रही।
अभ्यर्थी बोले: हमारी गलती नही , हम 9.40 पर आए थे

शहर के डूंगर विद्यापीठ स्कूल केन्द्र पर सात अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। वंचित अभ्यर्थियों का आरोप है कि हम सात अभ्यर्थी 9 बजे केन्द्र पर पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रवेश पत्र व फोटो युक्त आईडी प्रूफ की स्वयं प्रमाणित फोटो प्रति दिखाई। लेकिन ड्यूटीकर्मियों ने प्रवेश से मना करते कहा कि कंट्रोल रूम जाकर स्वीकृति लेकर आओ। उन्होंने आरोप लगाया कि कलक्ट्रेट जाकर 9.40 पर केंद्र पहुंच गए। लेकिन प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा नहीं देने से हमारे हाथ से एक स्वर्णिम अवसर चला गया।

फैक्ट फाइल
पहली पारी (लेवल द्वितीय, बीएड योग्यता)

- 10 बजे सुबह से दोपहर 12.30 बजे तक
- 31 केन्द्र

- 12,832 परीक्षार्थी
- 11,189 उपस्थित

- 1,643 अनुपस्थित
द्वितीय पारी ( लेवल प्रथम, बीएसटीसी योग्यता )

- 2.30 बजे दोपहर से शाम 5 बजे तक
- 14 केन्द्र

- 7,241 परीक्षार्थी
- 6,087 उपस्थित

- 1,154 अनुपस्थित

ये भी पढ़ें

जिला मुख्यालय दूर, संभाग पास, बालोतरा जिले बनने की आस
Published on:
12 Feb 2018 09:32 am
Also Read
View All
Crude Oil: तेल संकट के बीच राजस्थान से बड़ी खुशखबरी, बाड़मेर में रोजाना 2,000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ा, लोगों को मिलेगी राहत

Rajasthan Politics : रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती, अब केवल 1 सुरक्षाकर्मी के भरोसे ‘शिव विधायक’, सामने आई ये बड़ी वजह !

पचपदरा रिफाइनरी: पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 50 हजार नए रोजगार की संभावना

गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू