
शहीद पुलिस कर्मियों को किया याद--
- पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर
बाड़मेर पत्रिका.
शहर के पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस शहीद दिवस सम्मान के साथ मनाया गया। जोधपुर रेंज उप महानिरीक्षक आर.सुहासा, एसपी मनीष अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
उप महानिरीक्षक आर सुहासा ने कहा कि पुलिस के जवानों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए थे, इसलिए शहीद दिवस मनाया जाता है। एसपी अग्रवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी देश व जनता के लिए जीते हंै। इस दौरान जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान रक्तदान शिविर में एसपी सहित आरपीएस अधिकारी मानाराम गर्ग, पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम विश्रोई, भंवरसिंह, सीताराम, दीक्षा चौहान, अरुणकुमार, नेमाराम सहित ३२ पुलिस अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान किया।
शहर के पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस शहीद दिवस सम्मान के साथ मनाया गया। जोधपुर रेंज उप महानिरीक्षक आर.सुहासा, एसपी मनीष अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़े...
पुलिस ने पकड़े तब डोडा-पोस्त से भरे थे कट्टे, फिर हो गए आधे
- धोरीमन्ना पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में
बाड़मेर पत्रिका
गत दिनों धोरीमन्ना पुलिस की ओर से लावारिस हालात में डोडा-पोस्त पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान डोडा-पोस्त से भरे तीन कट्टे बरामद किए गए थे। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। साथ में उप निरीक्षक महेश ढाका खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रेसनोट के साथ जारी फोटो में डोडा-पोस्त के कट्टे आधे नजर आ रहे हैं। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि डोडा-पोस्त से भरे कट्टे आधे कैसे हो गए? इस बारे में धोरीमन्ना थानाधिकारी का कहना है कि प्रति कट्टे से दो-दो किलो डोडा-पोस्त का सैंपल निकाला है। इसलिए कम दिख रहा है।