बाड़मेर

यह गोशाला नहीं ! बाड़मेर का रोडवेज बस स्टैंड है…

-पशुओं के बस स्टैंड पर विचरण से यात्रियों को खतरा-भिड़ते रहते हैं पशु, गोशाला की तरह दिखता है जमावड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 6:05 AM IST
यह गोशाला नहीं ! बाड़मेर का रोडवेज बस स्टैंड है...
यह गोशाला नहीं ! बाड़मेर का रोडवेज बस स्टैंड है...

बाड़मेर. यह दृश्य देखकर यह लगता है कि किसी गोशाला में पशु बैठे हैं। लेकिन यह है बाड़मेर के रोडवेज का केंद्रीय बस स्टैंड, जहां पर बेसहारा पशुओं का दिनभर जमावड़ा रहता है। पूरे दिन पशु यहां आते-जाते रहते हैं। कई बार भिड़ भी जाते हैं और यात्रियों के लिए खतरा भी बनते हैं, लेकिन इन्हें कोई रोकना वाला नहीं है। बस स्टैंड के दोनों तरफ के आवाजाही के मार्ग खुले हैं। ऐसे में बेसहारा पशु परिसर में विचरण करते रहते हैं। वहीं यहां पर अब तो दिनभर जमावड़ा रहने से बस स्टैंड परिसर कम गोशाला ज्यादा नजर आती है।
नंदी गोशाला बनी फिर हर जगह बेसहारा पशु
शहर में नंदी गोशाला बने हुए काफी समय हो चुका है। जब यह बन रही थी तब यह दावा किया गया था कि नंदी गोशाला बन जाने के बाद बाड़मेर बेसहारा पशुओं से मुक्त हो जाएगा, लेकिन अब तक तो नहीं हुआ है। शहर का बस स्टैंड ही क्यों यहां हर वह जगह बेसहारा पशु घूमते मिल जाएंगे।
कलक्ट्रेट परिसर में भी ये हाल
कलक्ट्रेट परिसर जहां जिले के मुखिया के साथ कई विभागों के अधिकारी बैठते हैं, यहां पर भी बेसहारा पशुओं की भरमार लगी रहती है। शहर में लंबे समय से पशुओं की धरपकड़ बंद होने से हर गली मोहल्लों और मुख्य मार्गोँ पर पशु 'राजÓ दिखता है।

Published on: