- दुर्गापुरा में भूमि पूजन व खनन मुहूर्त समारोह आयोजित
सिवाना. दुर्गापुरा में रविवार को जैन विहार धाम निर्माण को लेकर भूमि पूजन एवं खनन मुहूर्त समारोह का आयोजन हुआ। सिवांची जैन सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन आचार्य विजय अभयदेवसूरीश्वर, मोक्षरत्न सूरीश्वर व साधु- साध्वियों की निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
साधु-संतों का सुबह आठ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे से इनका सामैया किया। सुबह नौ बजे कार्यक्रम स्थल पर आचार्य सहित साधु-साध्वियों ने विधि-विधान से भूमि पूजन, क्षेत्रपाल पूजन किया। आचार्य अभयदेव सूरीश्वर ने कहा कि परमात्मा की भक्ति व धर्म कार्य हमेशा समर्पित भाव से करें। धर्म की साधना से ही सोई हुई किस्मत जागृत होती है। धन का धर्म-कर्म में सदुपयोग करें। हमेशा उदारवादी व्यक्तित्व जीवन में बनाए रखें। मोक्षरत्न सूरीश्वर ने कहा कि समय के महत्व को समझें। समय की मांग के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करें। सतगुरु समागम का लाभ लें। सिवांची जैन समिति ट्रस्ट अध्यक्ष राजमल भंसाली ने विहारधाम के प्रस्तावित निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक कार्य में सहयोग करें। सचिव अशोक सालेचा ने स्वागत भाषण दिया। जोधपुर विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, चम्पावाड़ी ट्रस्ट सिवाना अध्यक्ष सिंघवी वंशराज भंसाली, प्रकाशचन्द्र मेहता, भाजपा समदड़ी मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल विनायकिया, ओसवाल समाज डीसा अध्यक्ष मंगलचंद कोठारी ने भी विचार व्यक्त किए।
इनका किया बहुमान- समारोह में आचार्य, साधु-साध्वियों का ट्रस्ट पदाधिकारियों ने काम्बली ओढ़ाकर बहुमान किया। लाभार्थी केशवलाल जीरावला, मफतलाल भंसाली, मांगीलाल भंसाली, बाबूलाल भंसाली, मांगीलाल विनायकिया, नेमीचन्द जीरावला, शंकरलाल चौधरी, सिवाना सरपंच मंजूदेवी बागरेचा, महेंद्र टाइगर, बामसीन सरपंच उम्मेदाराम चौधरी, जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ सिवाना अध्यक्ष हीराचन्द बागरेचा, प्रकाशचन्द्र मेहता समदड़ी, सन्तोकचन्द मोकलसर,रायचन्द भंसाली, गुलाबचंद कवाड़ सालावास, बाबूलाल लुकड़ डीसा, महेंद्र छाजेड़ आदि का बहुमान किया गया।जोधपुर विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, चम्पावाड़ी ट्रस्ट सिवाना अध्यक्ष सिंघवी वंशराज भंसाली, प्रकाशचन्द्र मेहता, भाजपा समदड़ी मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल विनायकिया, ओसवाल समाज डीसा अध्यक्ष मंगलचंद कोठारी ने भी विचार व्यक्त किए।
01- सिवाना. समदड़ी मार्ग पर जैन विहारधाम के भूमि पूजन समारोह में उपस्थित जैनाचार्य।