बाड़मेर

ओवरब्रिज के लिए दूसरी बार खोले टेंडर, तीन कम्पनियों ने लिया भाग

बालोतरा.नगर में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शहर व क्षेत्र के लोगों को कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग कार्यालय में इसके निर्माण को लेकर टेण्डर खोले गए।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 8:57 AM IST
Second time open tender for overbridge, three companies took part
Second time open tender for overbridge, three companies took part

ओवरब्रिज के लिए दूसरी बार खोले टेंडर, तीन कम्पनियों ने लिया भाग

- 20 दिन बाद खुलेगी तकनीकी बीड

- 85 करोड़ की लागत से वाय आकार में बनेगा ओवरब्रिज

बालोतरा.
नगर में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शहर व क्षेत्र के लोगों को कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग कार्यालय में इसके निर्माण को लेकर टेण्डर खोले गए। इसमें तीन कंपनियों ने भाग लिया। विभाग अब एक पखवाड़े भर इन कंपनियों की तकनीकी कार्य क्षमता की जांच करेगा। सही पाए जाने पर वित्तीय बीड खोलेगा। इसके बाद निर्माण कार्य आरम्भ होगा।

नगर की प्रमुख समस्याओं में रेलगाडिय़ों के आवागमन के समय रेलवे की दो प्रमुख फाटकें बंद होना है। रेलगाडिय़ों के आवागमन के समय प्रथम, द्वितीय रेल फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। फाटकें खुलने के दस-पन्द्रह मिनट तक यातायात बहाल नहीं होने पर एक से दूसरी ओर आने-जाने को लेकर वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। इस पर लम्बे समय से आरओबी की मांग की जा रही थी। कुछ माह पूर्व केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने 85 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी। इससे वाइ आकार में 2 किलोमीटर दूरी में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर मंत्रालय ने दो माह पूर्व टेण्डर जारी किए थे। इसमें दो कंपनियों ने भाग लिया। इस पर इनका तकनीकी व्यू किया गया। इसमें ये सही नहीं पाई गई।

दुबारा टेण्डर खोले, करना पड़ेगा इंतजार- पहली बार टेंडर निरस्त होने पर मंत्रालय ने दुबारा टेण्डर किए। 31 जुलाई को मंत्रालय के जयपुर कार्यालय में खोले गए टेण्डर में तीन कंपनियों ने भाग लिया। जानकारी अनुसार अगले एक पखवाड़े में मंत्रालय अधिकारी इन कंपनियों के कार्य करने की क्षमता की जांच पड़ताल करेंगे। इनमें सही पाए जाने पर करीब 20 दिन बाद मंत्रालय वित्तीय बीड खोल टेण्डर जारी करेगा। इस पर इसका निर्माण शुरू हो पाएगा।

Published on: